-मप्र में सर्वाधिक आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को छिन्दवाड़ा में बेची जा रही-बहनों से वादा किया था 3 हजार रुपए का आज भी 12 सौ रुपए से अधिक नहीं दे पाई सरकार
-साढ़े पांच सौ रुपए में रसोई गैस देने का वादा, 50 रुपए मूल्य वृद्धि कर निभा रही भाजपा
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- आदिवासियों की पहचान जल, जंगल व जमीन है। उनकी यह पहचान पूर्णत: सुरक्षित रहे इसके लिए कांग्रेस की सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने कानून लाया। ताकि आदिवासियों की जमीन, उनके अधिकार, मान व सम्मान बना रहे। आप सभी इस बात के प्रत्याक्षदर्शी है कि जब तक कांग्रेस की सरकार रही तब तक आदिवासियों की जमीन उनके अधिकार किसी ने नहीं छीने। किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार में शासन व प्रशासन भी आदिवासियों पर अत्याचार कर रहा है।
उक्त उदगार आज जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धनौरा में आयोजित क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय नकुलनाथ जी ने आगे कहा कि छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय के आस-पास की हजारों एकड़ भूमि गैर आदिवासियों को नियम विरुद्ध बेची जा चुकी है, अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो इसमें भाजपा नेताओं के नाम सामने आएंगे। किन्तु शासन व प्रशासन इस मामले को लेकर गम्भीर नहीं है।
उन्होंने भाजपा की वादा खिलाफी याद दिलाते हुए उपस्थित अपार जनसमूह से कहा कि बहनों को 3 हजार रुपए देने का वादा किया था, किन्तु आज भी 12 सौ रुपए से अधिक नहीं दिए जा रहे, यह छल-कपट समझना होगा। चुनाव से पहले साढ़े पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर देने का वादा भाजपा सरकार ने रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की मूल्य वृद्धि कर निभाया है, यह बात भी याद रखनी होगी। यहां किसान भी उपस्थित है वे जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार में फसलों का हमेशा ही उचित मूल्य प्राप्त हुआ, किन्तु भाजपा की सरकार में तो किसान को मंडियों में भी सुचारू व्यवस्था नहीं मिल रही। भाजपा विकास पर बात नहीं करती, युवाओं के लिए रोजगार की बात नहीं करती, केवल धर्म व जाति की राजनीति करती है, यह बात समझनी होगी।

——————————————–

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित-देश में निर्मित हालातों को दृष्टिगत रखते हुए लिया निर्णय
छिंदवाड़ा:- कांग्रेस के द्वारा दिनांक 08 मई 2025 दिन गुरुवार को आयोजित की जाने वाली संविधान बचाओ रैली को स्थगित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश के भीतर निर्मित हालातों को दृष्टिगत रखते हुए। संविधान बचाओ रैली को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जाता है। राष्ट्रहित में इस आपातकालीन दौर में देश के साथ दृढ़ता से खड़े रहने का समय है। इसीलिए कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली सहित अन्य कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है।