ऑनलाइन ID सहित लाखों का हिसाब-किताब और तीन आरोपी गिरफ्तार ,तीन फरार
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा – पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशानुसार जिले में IPL क्रिकेट सट्टा सहित सभी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्त (IPS) व नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में 08 अप्रैल 2025 को छिंदवाड़ा में IPL सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली थी पुख्ता सूचना गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्लैक्सी होटल के पास छापा मारकर एक व्यक्ति विशाल उर्फ वीरु पाण्डे (निवासी वार्ड नंबर 27, पटेल कॉलोनी छिंदवाड़ा) को IPL सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के मोबाइल में “Grrand02” नाम से ऑनलाइन सट्टा ID चल रही थी, जिस पर वह हार-जीत के दांव लगा रहा था।
**पूछताछ में खुला सट्टा नेटवर्क का राज** पूछताछ में विशाल ने बताया कि यह ID उसे शुभम सदाफल (निवासी सिवनी) ने 3% कमीशन पर दी थी। लेनदेन फोन-पे के माध्यम से किया जाता था। शुभम की गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि यह ID उसे राहुल सोनी (निवासी कटंगी नाका, सिवनी) से 5% कमीशन पर मिली थी। राहुल ने आगे खुलासा किया कि उसे यह ID बंटी खरोले (निवासी आधुनिक कॉलोनी, सिवनी) से 10% कमीशन पर मिली थी, जिसने अनिरुद्ध सोनी से ID ली थी। अनिरुद्ध ने यह सट्टा ID दयाराम बघेल (निवासी बिजावाड़ा) से प्राप्त की थी।इसके अलावा राहुल सोनी के मोबाइल से एक और क्रिकेट मास्टर ID मिली, जो करण सूर्यवंशी (निवासी सुभाष चौक, सिवनी) द्वारा 10% कमीशन पर उपलब्ध कराई गई थी।
गिरफ्तार आरोपी: 1. विशाल उर्फ वीरु पाण्डे (38 वर्ष), पटेल कॉलोनी, छिंदवाड़ा 2. शुभम सदाफल (31 वर्ष), सिवनी 3. राहुल सोनी (29 वर्ष), सिवनी
फरार आरोपी: 1. बंटी खरोले 2. दयाराम बघेल 3. करण सूर्यवंशी (तीनों निवासी सिवनी)
जप्त सामान: – एक Samsung Ultra 24 मोबाइल – एक Samsung एंड्रॉयड मोबाइल – एक Vivo एंड्रॉयड मोबाइल – नकद ₹3000 **कुल कीमत:** ₹1,43,000**
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी: निरीक्षक उमेश गोल्हानी, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, प्रआर. युवराज रघुवंशी, आर. विकास बैस, साइबर सेल प्रआर. नितिन सिंह व आरक्षक आदित्य रघुवंशी।पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों पर अपराध क्रमांक 190/2025 धारा 4(क) सट्टा एक्ट, 49 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।