Home DHARMA बागेश्वर धाम : महाशिवरात्रि पर छतरपुर के गढ़ा में 251 कन्याओं का...

बागेश्वर धाम : महाशिवरात्रि पर छतरपुर के गढ़ा में 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रहीं मुख्य अतिथि

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में भव्य सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आशीर्वाद से 251 बेटियों के विवाह का यह पवित्र महायज्ञ पूर्ण हुआ।

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के मार्गदर्शन में यह सामाजिक एवं धार्मिक अनुष्ठान सतत जारी है, जो न केवल सनातन संस्कृति के गौरव का जयघोष कर रहा है, बल्कि कन्याओं के जीवन को समृद्ध और मंगलमय बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण जी, पूज्य गीतामनीषी श्री ज्ञानानंद महाराज जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें