Home NATIONAL राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस नई दिल्ली | भारत की प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत अन्य के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

2. राष्ट्रपति ने राज्यपालों के रूप में निम्नलिखित नियुक्तियाँ भी की हैं:

  1. हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  3. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  4. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  5. रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  6. सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  7. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  8. असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
  9. सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  10. राष्ट्रपति ने के. कैलाशनाथन की पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति की है,उपरोक्त नियुक्तियां, जो उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें