मध्यप्रदेश ऑटोमोबाइल कर्मचारी कल्याण संगठन का हुआ गठन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:-ऑटोमोबाइल उद्योग एक बहुत ही बड़ा उद्योग है जिसमे 2 व्हीलर एवं 4 व्हीलर सेगमेंट में लाखो कर्मचारी काम करते हैं तथा...
चौरई ब्लॉक कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा
किसान विरोधी भाजपा सरकार पर जमकर गरजी कांग्रेस
-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, प्रशासनिक अमले को भी लिया आड़े हाथ
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा : केन्द्र व राज्य की किसान विरोधी भाजपा सरकार पर कांग्रेस जमकर गरजी। किसानों के साथ निरंतर हो रहे अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरी चौरई ब्लॉक कांग्रेस ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया,आयोजित धरना आंदोलन में जुटे कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी व क्षेत्र के किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा।
आयोजित आंदोलन को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि भाजपा की सरकार विज्ञापन, पोस्टर व बैनर में चलने वाली सरकार है। इस सरकार के पास विजन नहीं बल्कि टेलीविजन है जिसके सहारे भाजपा की राज्य में 20 व केन्द्र में 15 वर्ष की सरकार हो चुकी है। मंच से स्वयं को किसान हितैषी कहने वाली भाजपा की सरकार में किसान खाद, बीज व कृषि यंत्रों के लिए भटक रहा। फसलों पर सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं मिल रही खराब बिजली उपकरणों के कारण ट्रिपिंग से किसानों के कुंओं व ट्यूबवेल के मोटर पम्प खराब हो रहे कांग्रेस जिम्मेदारों की पार्टी है आज भी कांग्रेस की सरकार में लाई गई योजनाओं से किसान व गरीब परिवार लाभांवित हो रहे।
माननीय कमलनाथ जी के प्रयासों से माचागोरा जलाशय का निर्माण हुआ जिससे चौरई सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों किसान लाभांवित हो रहे, किन्तु भाजपा की सरकार में बनकर तैयार हुई नहरें टूट रही, टूटी हुई नहरों से भ्रष्टाचार साफ झलक रहा है। मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा सरकार के जिम्मेदार लोगों ने अभी तक इस पर आवाज क्यों नहीं उठाई।
आयोजित धरना आंदोलन को सम्बोधित करते हुए चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की गूंगी, बहरी व अंधी सरकार चल रही है जिसे किसानों की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही। अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर अनेकों बार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत किया जा चुका है किन्तु अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है,भाजपा सरकार का यह रवैया बता रहा है कि प्रदेश में तानाशाही सरकार चल रही है जिसे आमजन की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने माचागोरा जलाशय से किसानों को सिंचाई हेतु नहर से दिए जाने वाले पानी की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेकों स्थान पर नहर टूटी पड़ी है। प्रत्येक किसान के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा। अनेकों बार प्रशासनिक अधिकारियों से मौखिक आवेदन व निवेदन किया जा चुका है, किन्तु अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ जिसके चलते कांग्रेस को किसान हित में सड़क पर उतरकर हल्ला बोल प्रदर्शन करना पड़ा है। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अविलम्ब नहरों की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में उग्र आंदोलन व प्रदर्शन किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
पांच सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन:-
कांग्रेस ने धरना आंदोलन के उपरांत किसानहित में पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन में कांग्रेस ने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद कर सिंचाई हेतु 12 घंटे दिन में बिजली आपूर्ति देने, खराब हो ...
सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर रेल मंत्री ने दिये निर्देश जल्द ही...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर जल्द ही छिन्दवाड़ा आमला मेमू सवारी गाड़ी को बैतूल तक बढ़ाया जायेगा। उल्लेखनीय है...
Chhindwara माचागोरा में साल भर जेटस्की, बनाना बोट का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक
जल महोत्सव के बीच नए साल पर पर्यटकों को मिली बड़ी सौगात सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिला प्रशासन व मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सयुंक्त...
पातालाकोट में व्यू पॉइंट से सूर्योदय व सूर्यास्त देखने का आनंद उठा सकेंगे पर्यटक
बीजाढाना में बारह होम स्टे मंजूर, जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश दुनिया भर के पर्यटकों का व्यू पांइट पर रहना होगा बहुत...
कर्मचारियों का मांगों को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, जिला शाखा छिंदवाड़ा के नेतृत्व में कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण...
Chhindwara एक साथ 3 कॉलोनी अवैध घोषित,होगी कालोनाइजर पर एफ आई आर दर्ज …
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नगर पालिक निगम ने और तीन कालोनियों को अवैध घोषित कर दिया है।अब एफआईआर की कार्रवाई इन अवैध कालोनाइजरों के विरुद्ध...
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।न्यायालय श्रीमती तृप्ति पांडेय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) छिन्दवाडा द्वारा थाना देहात की ओर से प्रस्तुत नाबालिग पीडिता के साथ दुष्कर्म करने...
बाबा धरणीधर की 101वीं जन्म जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न
बाबा धरणीधर का व्यक्तित्व बहुत ही विशाल था- मुख्य अतिथि श्री रत्नाकर रतन
बाबा धरणीधर ने साहित्य की धारण क्षमता से यह अहसास...
खवासा टोल के पास अवैध सागौन परिवहन करते ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन...
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।दिनांक 5 अप्रैल 2025 को पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी एवं दक्षिण सामान्य वनमंडल के बरघाट, कुरई और खवासा वन परिक्षेत्र की संयुक्त...






















