Home CITY NEWS तामिया एकलव्य आवासीय विद्यालय में बारिश के बीच छात्रों का धरना

तामिया एकलव्य आवासीय विद्यालय में बारिश के बीच छात्रों का धरना

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

, घटिया भोजन से छात्रों का फूटा गुस्सा

सतपुड़ा एक्सप्रेस तामिया (छिंदवाड़ा)। तामिया स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्र-छात्राएं सुबह से बारिश के बीच धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है तथा कई बार खाने में कीड़े भी मिले हैं। इसी को लेकर छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायत की थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका आरोप है कि लगातार खराब भोजन मिलने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार विद्यालय प्रबंधन से मौखिक और लिखित शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। भोजन की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े छात्रप्रदर्शन स्थल पर तामिया तहसीलदार महोदय ओर तामिया थाना प्रभारी भी मौजूद हे प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने स्पष्ट कहा कि वे अपना धरना तभी समाप्त करेंगे, जब उनकी मुलाकात जिला कलेक्टर से कराई जाएगी। उनका कहना है कि अब वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।

बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे और बेहतर भोजन व्यवस्था की मांग करते रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है। प्रशासनिक जांच और विद्यालय प्रबंधन के पक्ष के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें