Home NATIONAL मध्य प्रदेश विधानसभा से UCC विधेयक पारित, मुख्यमंत्री बोले- महिलाओं के अधिकारों...

मध्य प्रदेश विधानसभा से UCC विधेयक पारित, मुख्यमंत्री बोले- महिलाओं के अधिकारों को मिलेगा मजबूत संरक्षण

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक पारित कर प्रदेश के विधायी इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर को प्रदेश के लिए “ऐतिहासिक और स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए सभी नागरिकों को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून प्रदेश में सुशासन, सामाजिक न्याय और समानता को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक अधिकार सुनिश्चित करना तथा महिलाओं के अधिकारों को अधिक प्रभावी संरक्षण देना है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद मध्य प्रदेश उन राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां एक से अधिक विवाह (बहुविवाह) करना अपराध माना जाएगा। उनका कहना है कि इस प्रावधान से बहुविवाह के कारण महिलाओं को होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और प्रदेश की आधी आबादी के अधिकारों को कानूनी रूप से अधिक सशक्त सुरक्षा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि समान नागरिक संहिता लागू होने से प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा तथा सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें