बागेश्वर धाम सरकार: भव्य कलश यात्रा से होगा दिव्य कथा का शुभारंभ
-कथा श्रवण के लिये सज गया सिमरिया का दरबार
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सिमरिया में संतों के समागम के साथ बाबा बागेश्वर बाला जी महाराज के परम भक्त पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने सन्यासी बाबा और दादागुरू की शुभाशीष से असंख्य भक्तों के समक्ष प्रभु की कथा का बखान करेंगेइस अलौकिक आयोजन को सम्पूर्ण श्रद्धाभाव से सानंद सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैआज भव्य कलश यात्रा के साथ ही दिव्य कथा का शुभारंभ होगा।
कलश यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी देते हुये मारूति नंदन सेवा समिति ने बताया कि कथा पूर्व वरूण देव की आराधना कर पवित्र जल से स्थापित किये जाने वाले देवी देवताओं के पूजन का विधान है इस हेतु महिलाओं द्वारा सम्पूर्ण श्रद्धाभाव से कलश में जलभर कर एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी। इस जल कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर दो बजे से चिखलीकला माता मंदिर से प्रारंभ होगा तथा इस यात्रा का समापन दिव्य कथा स्थल पर होगा। समिति द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार लगभग पांच हजार सौभाग्यवती इस कलश को धारण करेंगी और अनुमानित तौर पर सम्पूर्ण नगर, समीपस्थ ग्राम एवं जिले के अन्य क्षेत्रों से असंख्य महिलायें इस जलकलश यात्रा में सम्मिलित होंगी।
विदित हो कि दिनांक 5 अगस्त से प्रारंभ होने वाली दिव्य कथा में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी अपरान्ह 4 बजे से सांय 7 बजे तक कथा प्रस्तुत करेंगेसमिति द्वारा समस्त स्त्री पुरुष धर्म प्रेमियों के बैठक की वॉटर प्रूफ पंडाल में समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही साथ दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों के लिये व्यवस्थित पार्किंग का निर्माण भी किया गया है लगभग पंद्रह सौ सेवादार कथा स्थल पर अपनी सेवायें देंगेसमिति में समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे कथा समय से पूर्व उपस्थित होकर अपना स्थान ग्रहण कर लें ताकि उन्हें कोई असुविधा न होकथा का समापन 7 अगस्त को सांय 7 बजे होगा।
बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र शास्त्री का आज लगेगा दिव्य दरबार
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पण्डित धीरेंद्र शास्त्री छिंदवाड़ा शहर स्थित शहनाई लॉन से कथा स्थल सिमरिया धाम तक सड़क के...
छिंदवाड़ा में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात
2 दिन में छिंदवाड़ा में चैन स्नैचिंग की दूसरी वारदात, कल धर्म टेकरी चौकी क्षेत्र में हुई थी वारदात
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।कोतवाली थाना के...
26 मार्च को नकुलनाथ दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
-मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने होगी आमसभा
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- जिले के जनप्रिय सांसद नकुलनाथ दूसरी फतह के लिये ऐतिहासिक रैली के साथ अपना नामांक...
हमें बुजुर्गों के मार्गदर्शन में काम करना है- कमलनाथ
हर्रई कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नकुल-कमलनाथ
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं जिले के सांसद श्री...
बदलते आत्त्मनिर्भर भारत की तस्वीर “सशक्त भारत समृद्ध भारत”
मिग-29के ने आईएनएस विक्रांत पर रात में लैंडिंग की
सतपुड़ा एक्सप्रेस Delhi:-देश में निर्मित पहले स्वदेशी विमानवाहक और अब तक का सबसे अत्याधुनिक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत ने 4 अगस्त,...
प्रियानाथ ने जनसम्पर्क के दौरान मां लक्ष्मी की प्रतिमा व दीप खरीदे
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के प्रदेश की सत्ता सम्हालते ही सभी वर्गों सहित नारी सम्मान बढ़ाने के लिये दिये गये वचन और किये गये वादे तत्काल निभायें जायेंगे, क्यूंकि अब तक बीते 43 वर्षों में उन्होंने जो कहा है वह किया है, अपने पिछले मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में श्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही सबसे पहले किसानों की ऋण माफी की योजना पर हस्ताक्षर किये थे।
उक्त उदगार आज कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रिया नकुलनाथ ने ग्राम कुण्डा, मढई व चौरई के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में अपने भ्रमण के दौरान महिलाओं से हुई बैठक में व्यक्त किये, उन्होंने बताया कि महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण के लिये नारी सम्मान योजना में 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाने के साथ ही पांच सौ रुपयों में गैस सिलेण्डर, बेटी विवाह योजना में 1 लाख 1 हजार रुपये, वृद्ध, विधवा परित्यागता, विकलांग महिलाओं को 1200 व बहुविलांग को 200 रुपये पेंशन देंगे। उन्होंने महिलाओं को दिये गये अन्य वचन जैसे मेरी बिटिया रानी, समग्र शिक्षा, समग्र स्वास्थ्य, समग्र सहभागिता व खुशहाली मिशन सहित अन्य वचनों को विस्तार से बताया। साथ ही समस्त बैठकों में यह आव्हान किया कि नारी सशक्तीकरण के लिये श्री कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने में जिले की समस्त विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों को सफल बनाये।
घर के लिये खरीदी मूर्ती व दिये:- श्रीमती प्रियानाथ ने हिन्दू महापर्व दीपावली में पूजन के लिये मां लक्ष्मी की मूर्ती एवं पूजन के लिये मिट्टी के दिये खरीदे व अन्य महिलाओं व कार्यकर्ताओं को स्थानीय कुम्भकार कलाकारों के हाथों से निर्मित मिट्टी की कलाकृतियों को खदीने के लिये प्रेरित किया।
जननेता कमलनाथ की गहराई नापने में भाजपा जिलाध्यक्ष...
बहुचर्चित डकैती सहित हत्या के जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण में आरोपीयो को आजीवन कारावास
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।बहुचर्चित सारंगबहरी डकैती सहित हत्या के जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण में आरोपीगण को कोर्ट ने आजीवन कारावास और1500-1500 रूपये...
झोलाछाप डॉक्टर निकला नगर निगम सफाई कर्मी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा -जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर स्थित आवासी कॉलोनी में अवैध तरीके से निवास करते हुए बच्चियों का इलाज...
शिक्षा विभाग का गबन कांड 8 लोगों पर एफ आई आर दर्ज
सतपुडा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।बहुचर्चित शिक्षा विभाग के गबन कांड में सिटी कोतवाली छिंदवाड़ा में 8 आरोपियों के खिलाफ जबलपुर वित्त विभाग की रिपोर्ट...






















