Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, जल्द प्रारंभ...

सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, जल्द प्रारंभ हो चौसरा पावर प्लांट, यूनिवर्सिटी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना में खेल गतिविधियां बढ़ाने को लेकर भोपाल में की खेल मंत्री विष्वास सारंग से मुलाकात,भोपाल प्रवास के दौरान सांसद ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, खेल मंत्री विष्वास सारंग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। दोनों जिलों के विकास को लेकर हमेषा ही प्रयत्नषील और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू लगातार दोनों जिलों के विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है। इसी का परिणाम दोनों जिलों में स्वीकृत करोड़ों के विकास कार्यों के रूप में दिखाई भी देने लगा है। अपने ढाई़ वर्ष के कार्यकाल में ही सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों में करोड़ों रूपयें के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है। सोेमवार को भोपाल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, खेल मंत्री विष्वास सारंग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए उन्हें दोनों जिले के विकास कार्यों के लिए पत्र भी दिए है।सांसद ने मुख्य सचिव के समक्ष रखी प्रमुख मांगेसांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के प्रमुख विकास कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए विकास कार्यों में सहयोग का निवेदन किया और कुछ प्रमुख पत्र भी सौंपे है। सांसद श्री साहू ने मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान चौसरा, हिवरखेड़ी, धनोरा, थावरीटेका, डागावानी, पिपरिया क्षेत्र में पावर प्लांट के लिए अधिकृत भुमि के संबंध में चर्चा करते हुए चौसरा प्लांट को जल्द से जल्द प्रारंभ करने की कार्यवाही करने का निवेदन किया है। उन्होंने बताया कि चौसरा पावर प्लांट प्रारंभ होने से जहां जिले के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा वहीं जिले का विकास भी हो सकेगा।

सांसद श्री साहू ने मुख्य सचिव को बताया कि शंकरशाह विश्वविद्यालय के भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि विश्वविद्यालय के भवन के लिए भुमि आवंटित हो चुकी है राशि आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विश्वविद्यालय का भवन नहीं होने से विश्वविद्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे है। सांसद श्री साहू ने मुख्य सचिव के समक्ष डब्ल्यूसीएल के कन्हान और पेंच क्षेत्र में कोयला कंपनी से संबंधित अनुमतियों के प्रस्ताव स्वीकृत करने का निवेदन भी किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि कन्हान और पेंच क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा कोयला खदानों के प्रस्ताव एवं अनुमतियों के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए है जो कि लंबित है। उन्होंने बताया कि कन्हान क्षेत्र में 70 मेगावॉट सौर ऊर्जा परियोजना को लगाने के लिए पेड़ों को काटने की अनुमति का आवेदन लंबित है। उन्होंने उरधन परियोजना और शिवपुरी यूजी को लेकर चर्चा करते हुए उरधन परियोजना कुकरमुंडा गांव के पुर्नवास का प्रस्ताव स्वीकृत करने का निवेदन किया है।

सांसद श्री साहू ने मुख्य सचिव के समक्ष छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट की नियुक्ति की मांग भी प्रमुखता से रखी है, साथ ही यहा पर स्थित एसएनसीयू में 40 बेड बढ़ाने का निवेदन भी किया है। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि जिला चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट नहीं होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं एसएनसीयू में वर्तमान में 10 बेड ही उपलब्ध है यहा पर गंभीर बच्चों की संख्या बढ़ने से एक मशीन में 3 बच्चों को रखा जा रहा हैं। विगत दिनों ओव्हरलोड, बिजली, पानी सुरक्षा का ऑडिट नहीं होने के कारण अग्नि कांड भी हुआ था। सांसद श्री साहू ने मुख्य सचिव के समक्ष सौंसर में प्रस्तावित एसईजेड परियोजना की धीमी गति, सरकारी भुमि के प्रभावी उपयोग एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र से शीघ्र कार्यवाही करने का निवेदन किया है। सांसद श्री साहू ने मुख्य सचिव से पेंच टाईगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत आने वाले चौरई के ग्राम थोटा का मामला उठाते हुए थोटा ग्राम में लगातार बाघों एवं जंगली जानवरों की आवाजाही की जानकारी देते हुए कुछ ग्रामीणों की मौत का जिक्र कर ग्राम थोटा को सुरक्षित स्थान पर पुनः स्थापित करने का निवेदन किया है।

सांसद ने खेल मंत्री से मुलाकातअपने भोपाल प्रवास के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां खेल मंत्री विष्वास सारंग से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा करते हुए छिन्दवाड़ा के इमलीखेड़ा में स्वीकृत 20 एकड़ शासकीय भूमि में खेल एकेडमी का निर्माण के लिए जल्द से जल्द भुमिपूजन करने को लेकर बात की, साथ ही दोनों जिलों में अन्य विकासखड़ों में भी खेल मैदान जल्द से जल्द स्वीकृत करने की मांग की है। उन्होंने मंत्री श्री सारंग को बताया कि छिन्दवाड़ा जिला जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है यदि यहां खेल सुविधाएं बढ़ाई जाती है तो यहां की प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्षन कर सकेंगे।सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलेभोपाल प्रवास के दौरान सांसद श्री साहू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने श्री खंडेलवाल से मुलाकात करते हुए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की है। सांसद श्री साहू ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दोनों जिलों में संचालित विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए दोनों जिलों में भाजपा संगठन द्वारा की जा रही संगठनात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया है।

सांसद श्री साहू ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत दोनों जिलों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है साथ ही प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दोनों जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का प्रतिदिन 100 दिन तक आयोजन किया जा रहा है। सांसद श्री साहू ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल से दोनों जिलों में विकास कार्यों को लेकर हर संभव सहयोग का निवेदन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सांसद श्री साहू को दोनों जिलों में विकास को लेकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान छिन्दवाड़ा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ नेता गोलू नागरे प्रमुख रूप से मौजुद रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें