* बिछुआ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई; भोपाल ट्रेन चोरी, फ़र्जी कार और सरपंच से उगाही समेत कई मामलों में दर्ज थे अपराध * क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और अवैध वसूली का था आरोपी; पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ/छिंदवाड़ा।छिंदवाड़ा। जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र में पत्रकारिता की आड़ में लोगों को डराने-धमकाने और कथित तौर पर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा खुद को पत्रकार बताकर लोगों के फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने और 181 सीएम हेल्पलाइन व वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में शिकायत करने की धमकी दी जाती थी।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को ग्राम मुर्झा निवासी संदीप पिता श्यामसुंदर साहू और ग्राम पुलपुलडोह निवासी भोलाराम पिता कृष्णा धांगरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने फोटो-वीडियो वायरल करने तथा अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 363/2026 के तहत धारा 308(5), 3(5) BNS में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिसमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चौरई भारती जाट के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी बिछुआ निरीक्षक सतीश उईके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश की। पुलिस के अनुसार, प्रार्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए फोन-पे और गूगल-पे के रिकॉर्ड तथा 181 सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच भी की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने मामले में साहिर उर्फ साहिल पिता आबिद मंसूरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया, थाना बिछुआ और चंचलेश पिता स्व. हेमा इंदौरकर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम खमरा, थाना बिछुआ को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, मामले में एक अन्य आरोपी ज्ञानेंद्र पिता हेमा इंदौरकर, निवासी ग्राम खमरा, थाना बिछुआ फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दो मोबाइल फोन जब्त,गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनमें एक Motorola और एक Vivo कंपनी का मोबाइल शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश उईके सहित चौकी प्रभारी, पुलिसकर्मी और साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए आरोपियों तक पहुंचने की बात कही है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा रहा है: * भोपाल में ट्रेन में चोरी: भोपाल में ट्रेन यात्रा के दौरान एक थाना प्रभारी (TI) का बैग चुराने के मामले में आरोपी पहले भी गिरफ़्तार हो चुका है। उक्त बैग में सोने की चैन, छल्ला और मोबाइल फोन मौजूद था। *
फ़र्जी कार का मामला: पूर्व में कुंडीपुरा थाने में आरोपी के पास से एक संदिग्ध बिना कागजात की कार पकड़ी गई थी, जिसे लेकर वह बाद में फरार हो गया था। *
सरपंच व रोजगार सहायक से विवाद: ग्राम पंचायत मोया के सरपंच ने भी आरोपी द्वारा की जा रही अवैध वसूली की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा से की थी। वहीं, मोया के रोजगार सहायक के परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में भी आरोपी के ख़िलाफ़ बिछुआ थाने में आपराधिक मामला दर्ज था।ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बिछुआ पुलिस को दिया धन्यवाद
ताज़ा मामले में संदीप साहू से धमकाकर 10 हज़ार रुपये ऐंठने के आरोप में जैसे ही पुलिस ने शिकंजा कसा और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा, वैसे ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन और बिछुआ पुलिस की इस त्वरित व सख्त कार्रवाई की ग्रामीणों ने पुरज़ोर सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई से क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बना रहेगा।















