Home CITY NEWS छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया तय, 27 सितंबर को होगा...

छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया तय, 27 सितंबर को होगा निर्वाचन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। छिन्दवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम और निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सहसचिव सहित कुल पांच पदों पर निर्वाचन कराया जाएगा।बैठक में सदस्यता नवीनीकरण के लिए 24 सितंबर 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है।

25 सितंबर को पात्र सदस्यों की मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। निर्वाचन में फोटो एवं वीडियो पत्रकार भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित पत्रकारों को अपनी संस्था का नियुक्ति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक इच्छुक सदस्य चुनाव में भाग लेने के लिए निर्धारित 1000 रुपये शुल्क जमा कर अपना नामांकन फार्म प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है।

27 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।चुनाव संचालन की जिम्मेदारी श्री गोविंद चौरसिया एवं श्री अशोक चौकसे को चुनाव अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। बैठक में चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों और प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें