भाजपा के लिये अब बहना नहीं रही लाड़ली- नकुलनाथ
कांग्रेस की सरकार बनते ही उमरानाला को बनायेंगे नगर पंचायत
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- चुनाव से पहले भांजे, भांजियां, बेटे, बेटियां सभी भाजपा को खूब याद आते हैं और बहना तो लाड़ली हो जाती है पर चुनाव के बाद के हालात तो आप सभी के सामने हैं, बेटियों पर आये दिन अपराध हो रहे, मामा के भांजे रोजगार के लिये दर-दर भटक रहे, बेटे- बिटियां कुपोषण का शिकार हो रहे और अब बहनें लाड़ली नहीं रही। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लाड़ली बहना को सम्मिलित ही नहीं किया है इसका तात्पर्य तो आप सभी जानते हैं कि क्यों शामिल नहीं किया। उक्त उदगार आज सांसद श्री नकुलनाथ ने आयोजित जनसभाओं में व्यक्त किये।
सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलानारायणवार और उमरानाला में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये सांसद श्री नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा के द्वारा तीन दिन पूर्व जारी किये गये घोषणा पत्र में लाड़ली बहना योजना को सम्मिलित नहीं किया गया है। भाजपा ने चुनावी लाभ अर्जित करने के लिये बहनों का सहारा लिया और अब उन्हें भुला दिया यही उनकी असली सच्चाई है। बीते 18 वर्षों से किसानों को दोगुनी आय का प्रलोभन देकर उनकी लागत दोगुनी करने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आपको किसान हितैषी बताते हैं आखिर ये कैसे हितैषी है जिनके राज में किसान को महंगी दरों पर खाद और बिजली खरीदनी पड़ रही है और उपज का उचित मूल्य भी नहीं दिया जा रहा। भाजपा ठगने में माहिर है प्रदेश और जिले का प्रत्येक वर्ग इनकी ठगी का शिकार है युवाओं को रोजगार के नाम पर और अब बहनों को लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगा जा रहा है। भाजपा कहती कुछ, करती कुछ और है, इसीलिये तो भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सांसद श्री नाथ ने उपस्थित अपार जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि मेरी माताओ और बहनो को चिंतित होने की कतई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि दिसम्बर माह से अपने वचन अनुसार श्री कमलनाथ जी प्रतिमाह 15 सौ रुपये एवं 5 सौ रुपयों में रसोई गैस सिलेण्डर देंगे। यह भाजपा की घोषणा नहीं, बल्कि श्री कमलनाथ जी का वचन है। यही नहीं महिला उद्यमियों को 3 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सके।
उमरानाला बनेगी नगर पंचायत:- सांसद श्री नकुलनाथ ने उमरानाला में आयोजित युवक कांग्रेस बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि उमरानाला ग्राम पंचायत जल्द ही नगर पंचायत बनेगी। श्री कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के उपरांत नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया को प्रारम्भ किया जावेगा। नगर विकास के लिये अधिक राशि आवंटित होगी जिससे क्षेत्र के नवनिर्माण में आसानी होगी। अपने क्षेत्र, जिले और प्रदेश के विकास हेतु आप सभी को पंजे की बटन दबाकर श्री कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री चुनना है। 17 नवम्बर को जब आप पंजे की बटन दबाकर विजय चौरे को विजयी बनायेंगे तो आप केवल एक विधायक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भी चुनेंगे। हमारे उम्मीदवारों की जीत से ही श्री कमलनाथ जी के हाथ मजबूत होंगे और जिले व प्रदेश का हर वर्ग सम्पन्न व खुशहाल होगा।
दीपावली मिलन समारोह में हुये सम्मिलित:- सांसद श्री नकुलनाथ ने आज थोक सब्जी एवं फल विक्रेता संघ के द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत की। गुरैया सब्जी मंडी में आयोजित इस समारोह में सम्मिलित होकर सांसद श्री नाथ ने सर्वप्रथम उपस्थित थोक सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों सहित उपस्थित किसान भाइयों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी। सांसद श्री नकुलनाथ ने उदबोधित करते हुये कहा कि आज ना तो किसान खुश है और ना ही व्यापारी वर्ग, क्योंकि भाजपा की महंगाई से हर किसी का दम निकल रहा है। अठारह वर्षों की भाजपा सरकार ने विरित हालात ...
मतगणना केन्द्र में मोबाइल और केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा
केवल पासधारक ही प्रवेश कर सकेंगे मतगणना केन्द्र मेंभारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी और...
पी.एस.सी., रेलवे, बैंकिंग, एस.एस.सी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ 12 दिसंबर 2023/ शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर में...
केंद्र ने हाल ही में भारत में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और जेएन.1...
राज्यों से कोविड की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने का आग्रहराज्यों को नियमित आधार पर एसएआरआई और आईएलआई मामलों की जिलेवार रिपोर्ट और...
पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजस्व विभाग के मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित हो :
समस्याओं का निराकरण कार्ययोजना बनाकर करें सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...
किसानों को मिलेगी प्रति किलो 10 रूपय प्रोत्साहन राशि
श्रीअन्न का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना लागू करने का निर्णय
राशि सीधे किसानों के खाते में अंतरित होगी
...
अखिल भारतीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज
पहले दिन 32 ज्यादा टीमों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा- जनजागरण मंच के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी...
कलेक्टर श्री पुष्प ने शहर के राम मंदिर में की साफ-सफाई
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के विलय की स्वीकृति
मल्हारगढ़ उद्वहन सिंचाई परियोजना के लिए 87 करोड़ 25 लाख रूपये...
राजमार्ग परियोजनाएं बनाएंगी मध्यप्रदेश को इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब – केंद्रीय मंत्री
मध्यप्रदेश का सड़क नेटवर्क निवेश और निर्यात बढ़ाएगा, रोजगार मिलेंगेभोज ताल पर रोप-वे और केबल कार के प्रस्ताव को शीघ्र मिलेगी मंजूरी:...






















