Home MORE आरोपों के रथ में सवार है कमलनाथ-दुर्गेश केसवानी

आरोपों के रथ में सवार है कमलनाथ-दुर्गेश केसवानी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

कमलनाथ को चुनाव के पहले भगवान चुनाव के बाद सलमान याद आते है

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। मधयप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनाव के पहले भगवान याद आते है लेकिन चुनाव के बाद सलमान याद आते है। जनता में भ्रम फैलाकर ठगना कमलनाथ का शगल बन गया है। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी जी ने पत्रकार वार्ता में कही। स्थानीय भाजपा कार्यालय मे पत्रकारों से चर्चा में प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी जी ने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आरोपों के रथ में सवार है।उन्हें सिर्फ और सिर्फ आरोप लगाते आता है। प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा छिंदवाड़ा पहुंचने वाली है। जिसमे केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा।इस बार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 150 सीटों के साथ आएगी। जनता के दुख दर्द में शामिल होने वाली भाजपा को जनता बहुमत के साथ सरकार में लाएगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, भाजपा नेता नत्थन शाह ,जिला मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने पत्रकारों को भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड सौपा।सभी पत्रकारों ने रिपोर्ट कार्ड को सराहा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें