मुख्यमंत्री की हरी झंडी-भाजपा विधानसभा प्रत्याशी होंगी मोनिका बट्टी
मोनिका बट्टी ने दिया अखिल भारतीय गोंडवाना की प्राथमिक सदस्यता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा
सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा -विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के लिए भाजपा ने जिले मे बड़ा धमाका करते हुए भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को भाजपा मे प्रवेश कराया I गौरतलब है कि उक्त भारतीय गोंडवाना पार्टी के संस्थापक स्वयं मोनिका बट्टी के पिता स्वर्गीय मनमोहन शाह बट्टी थे जिन्होंने जिले में गोंडवाना पार्टी को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचा था
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू और पूर्व जिला मंत्री नितिन तिवारी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवशी के प्रयासों से भाजपा को बड़ी सफलता हासिल हुई है Iइस दांव से विधानसभा में भाजपा सबसे मजबूत स्थिति में आ गयी है I कांग्रेस को अमरवाड़ा विधानसभा सहित जिले में इस समाचार से बड़ा झटका लगा है Iमोनिका बट्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मुख्यमंत्री निवास में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ,भाजपा नेताओं के साथ जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की I मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा मोनिका बट्टी के नेतृत्व में अमरवाड़ा विधानसभा में जीत और छिंदवाड़ा जिले से करप्शननाथ की विदाई सुनिश्चित हो गयी है I
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए मोनिका बट्टी ने कहा कि उनके पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय मनमोहन शाह बट्टी के गोंडवाना आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे और आदिवासियों के हित की लड़ाई भाजपा के साथ मिलकर लड़ेंगे I छिंदवाड़ा से भाजपा का सांसद और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर आदिवासियों के उत्थान के लिए काम करेंगे I जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे I उन्होंने भाजपा की आदिवासियों के उत्थान की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही देश और प्रदेश का विकास सम्भव हुआ है I
मोनिका बट्टी के भाजपा प्रवेश पर भारिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, जनपद अध्यक्ष नीलेश कंगाली, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हजारी साहू, जिला मंत्री मनोज नेमा, वरिष्ठ नेता संतोष नेमा,सुभाष चचड़ा, नितिन तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन, ललिता वर्मा, नवीन जैन, मोनिका शंभू साहू, संतोष पटेल, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, पवन बंजारा, शैलेन्द्र पटेल, सोनू सरस्वार, राजेश डेहरिया, संतोष यादव, सुमित गुप्ता, सरपंच योगेश यादव, कैलाश साहू, परसदी पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू साहू, जिला पंचायत सदस्य चैनसिंह जघेंला, नगरपालिका सभापति विनोद साहू, आरिफ शाह, संजू अमरलाल सूर्यवंशी, दीपा मुकेश सूर्यवंशी, नीतू पटेल,सरपंच धनपाल शाह, घनश्याम ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में स्वागत किया I
