Home MORE भाजपा ने आदिवासियों का किया सम्मान और कल्याण : बंटी विवेक साहू

भाजपा ने आदिवासियों का किया सम्मान और कल्याण : बंटी विवेक साहू

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

मैं आदिवासी समाज के लिए काम करूंगा : बंटी  विवेक साहू

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाडा।   भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू ने सौसर विधानसभा क्षेत्र के रामाकोना, बेरडी, लोधीखेड़ा, तिनखेड़ा, खैरी, पारडसिंगा, सावंगा, पिपलानारायणवार, मोहगांव में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया । नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मप्र की भाजपा सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने आदिवासी समाज के लिए अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाकर विकास के लिए बजट आवंटित किया।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जनजातीय समाज की सुदूर क्षेत्रों में स्थित बस्तियों तक पक्की की सड़कें बनाने का कार्य किया है। पिछले 10 वर्षों में मोदी जी की सरकार ने जनजाति समाज का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए। आदिवासियों के लिए 24000 करोड़ की प्रधानमंत्री जन मन योजना की शुरुआत की गई है। जिससे आदिवासियों के घर बना रहे हैं, रोजगार के साधन निकाले जा रहे हैं।

अनुसूचित जनजातियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का बजट पिछले 10 वर्षों में पांच गुना बढ़ गया है और आदिवासी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति ढाई गुना बढ़ गई है। आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए 500 से अधिक एकलव्य मॉडल स्कूल हैं। आज देश में पहली बार मोदी कैबिनेट में आठ आदिवासी मंत्री हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति को जनजाति समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल पद को छिंदवाड़ा की बेटी सुश्री अनुसुइया उइके सुशोभित कर रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार आदिवासी समाज का अपमान कर रहे हैं।

लोकसभा प्रत्याशी श्री बंटी विवेक साहू ने कहां कि आदिवासी समाज के गौरव राजा कमलेश शाह का परिवार स्वतंत्रता सैनानियों और आदिवासी समाज का संरक्षक परिवार है। उनके दादाजी, माताजी के अलावा वे स्वयं 3 बार के विधायक रहे हैं। आज जब उन्होंने जिले के विकास और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस छोड़ी तो कांग्रेसी सांसद नकुलनाथ द्वारा विधायक कमलेश शाह का भरी सभा में मंच से अपमान किया गया। ये अपमान सिर्फ कमलेश शाह का अपमान नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। अब तो गरीबों, दलितों और आदिवासी समाज का अपमान करना कांग्रेस नेताओं की आदत बन गई है। इसका बदला लोकसभा चुनाव में आदिवासी समाज कांग्रेस और नकुलनाथ से चुकता करेगा। श्री साहू ने कहां कि छिंदवाड़ा में कमल फूल खिलने के साथ ही भाजपा छिंदवाडा जिले के विकास और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई नई योजनाएं और विकास कार्य करेगी।

मैं स्वयं छिंदवाड़ा सांसद के रूप में यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव जी के साथ मिलकर आदिवासी समाज के कल्याण का नया इतिहास लिखूंगा। इस जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के दौरान भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू के साथ पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जैन, राजेन्द्र भक्ते, रामकृष्ण बाकोड़े, संजय भूते, संदीप मोहोड़, सदानंद डोंगरे, प्रभाकर बोबड़े, वंदना युवनाती, अशोक मानापुरे, दर्शन झाड़े, मोरेश्वर मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं जनता जनार्दन उपस्थित रहे ।

गुरुवार को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क

04 अप्रैल गुरुवार को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुबह 10.30 बजे राजना, सुबह 11.30 बजे आजनगांव, दोपहर 12.00 बजे चिचोलीबड, दोप. 12.45 बजे हिवरा सेनाडवार, दोप. 1.30 बजे सिवनी, दोप. 2 बजे मोरडोंगरी, दोप. 3 बजे पांढुर्णा, सायं 4.30 बजे वाड़ेगांव, सायं 5.30 बजे मारूड, सायं 6.15 बजे तिगांव में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे ।

भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए किए कामः शालिनी बंटी विवेक साहू

हर्रई-बटकाखापा मंडल में किया जनसंपर्क, भाजपा को विजयी बनाने की अपील

छिंदवाड़ा। भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू जी की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहू ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई एवं बटकाखापा मंडल में जनसंपर्क किया। इस दौरान श्रीमती साहू द्वारा स्थानीय महिलाओं से केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उनसे होने वाले लाभों के संबंध में चर्चा की गई । उन्होंने कहां कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम करती है। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उज्जवला गैस प्रदान कर धुएं से मुक्ति दिलाई। घर-घर शौचालय बनवाकर महिलाओं की लाज की रक्षा की है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजना लागू कर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अविस्मरणीय काम किया है। श्रीमती साहू ने कहा कि इतनी सहरदयी योजनाएं केवल भाजपा सरकार ही ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सरकार है। हम महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण अपना स्वयं का घर होता है, ये सभी महिला का सपना होता है। इस सपने को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ने “प्रधानमंत्री आवास योजना“ से पूरा किया है।

श्रीमती साहू ने कहां कि जो लोग ऐसे सहृदय कामों पर उंगली उठाते हैं, उनकी भी देश में और प्रदेश में लंबे समय तक सरकार रही है, तब उन्होंने इन जरूरत की योजनाओं पर चिंता क्यों नहीं की। श्रीमती साहू ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने परिवार और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को वोट देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी के हाथों को मज़बूती प्रदान करें। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गरिमा प्रतीक दामोदर, माधवी कमलेश शाह, कामिनी शाह, केसर नेताम, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता मुछोरिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें