सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे के निर्देशन मे अवैध गतिविधियो पर कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जुन्नारदेव सोनम पाटिल के कुशल मार्गदर्शन मे थाना नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर व आसूचना संकलन प्राप्त कर दिनांक 09/09/2026 को थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बम्हनी रैय्यत के सीताराम चौहान का खेत आम पेड़ के नीचे चल रहे जुंआ फड़ पर दबिश देकर 02 आरोपियो को पकड़ा गया एवं 08 आरोपी मौके से फरार है ।
पकड़े गये आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 6300/- रुपये, ताश के पत्ते, एक तिरपाल व एक अर्टिका कार, एक बोलेरो कार एवं 04 मोटर सायकिल कुल मशरुका 15,06,300/- रुपये जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नवेगांव मे अपराध क्रमांक 192/2026 धारा 13 जुंआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मौके से फरार हुये अन्य आरोपी की तलाश जारी है । आरोपी- (1) शिवनाथ उइके उर्फ शिवा पिता चंदू उइके उम्र 42 साल ग्राम सिंदरई थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा(2) दिनेश सिरसाम पिता बस्तीराम सिरसाम उम्र 42 साल ग्राम सरई दुनावा थाना मुलताई जिला बैतूलफरार आरोपी- (1) सरवन कुशराम पिता पन्नू कुशराम निवासी ग्राम धोबीघाट आंकिया थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा (फरार) (2) सीताराम उर्फ महाराज चौहान निवासी बम्हनी रैय्यत थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा (फरार) (3) संतोष उर्फ भंगी यदुवंशी निवासी ग्राम खैरीजिंदा थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा (फरार) (4) जगदीश पिता काशीराम सूर्यवंशी ग्राम सरई थाना मुलताई जिला बैतूल (फरार) (5) दुर्गेश निवासी दुनई थाना मुलताई जिला बैतूल (फरार) (6) ललीत यदुवंशी निवासी बिंदरई थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा (फरार) (7) राजेश धुर्वे निवासी ग्राम मदनी थाना नवेगांव (फरार) (8) गोलू उर्फ अजमत उर्फ भेडिया पिता हनीफ खान निवासी वार्ड नं. 16 जुन्नारदेव थाना जुन्नारदेव (फरार)
जप्ती- (1) नगदी रकम 6300/- रुपये, ताश पत्ते, एक तिरपाल,(2) वाहन अर्टिका कार क्र MP10 CA7771, (2) बोलेरो वाहन क्र. MP48BC 3044, (3) मो.सा. स्पलेण्डर क्र. MP28MR8611, (4) मो.सा. साईन क्र. MP287477, (5) मो.सा. हांडा SP 125 सीसी बिना नंबर चेचिस नंबर-ME4JC94ELSG217400 (6) सफेद रंग की स्कूटी बैटरी वाली बिना नंबर DPRMO 72025000886 कुल मशरूका 1506300/- (पन्द्रह लाख छः हजार तीन सौ रूपये) जप्त किय गया है ।
पुलिस टीमः- थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, प्रआर. 336 शारदा, आर. 900 रुमन सिंह, आर. 152 सलाउद्दीन शेख, आर. 1114 वीर सिंह, आर. 1089 रामकिशोर की अहम भूमिका रही ।















