Home CRIME सूने मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चुराने वाले 3 शातिर आरोपी...

सूने मकान से लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चुराने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

चोरी गई रिवाल्वर और 10 राउंड कारतूस बरामद

सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा): अमरवाड़ा थाना पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाइसेंसी हथियार चोरी करने के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर और 10 जिंदा राउंड कारतूस शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

छत के रास्ते घुसे थे चोर

घटना 5 सितंबर 2026 की है। वार्ड नंबर 06, अमरवाड़ा निवासी प्रार्थी महीपाल सिंह ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका किराए का मकान—जो मोनिका बट्टी को किराए पर दिया गया था और वह वर्तमान में भोपाल में रह रही हैं—सूना पाकर अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते भीतर प्रवेश किया। चोरों ने दीवान पलंग में रखी मोनिका बट्टी की लाइसेंसी .32 बोर रिवाल्वर और कवर में लगे 10 कारतूस चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 595/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

जिले के पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और साइबर सेल व मुखबिर तंत्र की मदद से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

​पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे जेवरात और नकदी की नीयत से ताला तोड़कर घर में घुसे थे। पैसे या जेवर न मिलने पर उन्होंने दीवान पलंग में रखी रिवाल्वर और कारतूस महंगे दाम में बेचने के लिए चुरा लिए थे।

गिरफ्तार आरोपी

  • ​विकास उर्फ सुमित वर्मा (18 वर्ष), पिता बब्बू वर्मा, निवासी वार्ड नं. 09, गांधी चौक, अमरवाड़ा
  • ​सुनील उर्फ सत्यम (19 वर्ष), पिता सुरेश कहार, निवासी वार्ड नं. 09, ढीमरी मोहल्ला, अमरवाड़ा
  • ​देवू उर्फ देवांश (19 वर्ष), पिता मनोहर कहार, निवासी वार्ड नं. 09, ढीमरी मोहल्ला, अमरवाड़ा

कार्रवाई में शामिल टीम

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस अंधे कत्ल/चोरी का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे, सउनि धर्मराज बाघमारे, प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल, आरक्षक करण रघुवंशी, आरक्षक नरेन्द्र सनोडिया तथा सायबर सेल से प्रधान आरक्षक नितिन एवं आरक्षक आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें