Home MORE पर्यटन ग्राम सावरवानी पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म, जल्द देखेगी दुनिया

पर्यटन ग्राम सावरवानी पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म, जल्द देखेगी दुनिया

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की टीम ने तलाशे कई नए स्पॉट
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ / आसमान में उड़ते शिकारी पक्षी, बहेड़ा के जंगल, कामठी घोघरा और सहस्त्रधारा वॉटर फॉल, खैर के पेड़, सोना तौलने वाली रत्ती, चोर घोघरा में अठखेलियां करते हिरन, जंगल में नीलगाय, दूधी नदी के घाट और गांव में बच्चों द्वारा गाया हुआ नर्मदाष्टक, जो उन्हें कंठस्थ याद है…इन सबकी पूरी तस्वीर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म के रूप में जल्द ही पूरी दुनिया देखेगी। पिछले तीन दिनों में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की टीम ने विलेज वेज संस्था के साथ छिंदवाड़ा के पर्यटन ग्राम सावरवानी में इस फिल्म का फिल्माकंन किया।

ग्राम में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी हुआ जिसमें ग्रामीणों को पर्यटन से जुड़ी कई जानकारियां भी दी गईं। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जैसवाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पर्यटन ग्राम सावरवानी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड व विलेज वेज संस्था द्वारा कार्यशाला व डाक्यूमेंट्री फिल्म के फिल्मांकन का आयोजन हुआ।


जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड से डायरेक्टर मनोज सिंह और विलेज वेज संस्था की डायरेक्टर मनीषा पांडे की टीम ने पर्यटन ग्राम सावरवानी को विश्व स्तर पर लाने व जिले के पर्यटन को नये आयाम तक पहुंचाने के लिए नवाचार किया है। जैव विविधता विशेषज्ञ संजय पयासी व पर्यावरणविद आदिल खान के साथ सावरवानी के आसपास कई नए स्पॉट तलाश किये, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को रोमांचित करेंगे। तीन दिन चली कार्यशाला में ग्रामीणों के साथ गांव की कहानियों, नये स्पॉट की विशेषताओं पर चर्चा हुई। सावरवानी आने वाले पर्यटकों को किस तरह ज्यादा दिन यहाँ रोका जा सकता है और क्या, कैसे घुमाया जा सकता है, इसके टिप्स भी होम स्टे संचालकों को दिये गये। डाक्यूमेंट्री फ़िल्म विशेषज्ञ विक्की सोनवानी ने बताया कि सात मिनट की एक फ़िल्म के लिए तीन दिन तक शूटिंग हुई है। इसे जल्द ही विश्व भर के पर्यटकों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक तरीके से समृद्ध पर्यटन ग्राम सावरवानी में 5 होम स्टे पूरी तरह संचालित हैं और आने वाले दिनों में एक और होम स्टे खुल जायेगा। सावरवानी पहुँची टीम में हुनर शाला के प्रमुख श्री महावीर आचार्य, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री एफ.यू.सिद्दकी, एडवाइजर सुश्री स्नेहलता शुक्ला, श्री प्रदीप दीक्षित, प्रोफेसर श्री संदीप गोयल, विलेज वेज संस्था के श्री हिमांशु पांडे शामिल थे। ग्राम में पर्यटन विकास समिति के सर्वश्री कमलेश यदुवंशी, दुर्गेश यदुवंशी, मनोज भोरवंशी व रिटायर कर्नल बाप्पादित्य धर ने व्यवस्था संभाली।  

   

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें