किसान और कृषि के बगैर भारत की कल्पना भी नहीं किसानों के हित मे कार्य कर रहा भारतीय किसान संघ
सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा: भारत एक कृषिप्रधान देश है किसान और कृषि एवं कृषि पर आधारित उद्योग अपने देश की अर्थनीति का मुख्य आधार है| किसान और कृषि के बगैर भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती परंतु जहॉं एकतरफ पूरे विश्व में कृषि क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है, वहीं भारत में किसान असहाय बना हुआ है और बिभिन्न प्रकार से किसानों का शोषण हो रहा है ऐसी इस विषमता को दूर करने के लिए देश में कई संस्थाएँ, संघटन प्रयत्नरत है

यह देखते हुए किसानों में देश के प्रति उनके दायित्व के साथ साथ उनके अधिकारों के लिए जागृती लाने के लिए भारतीय किसान संघ के रूप मे अराजनैतिक व राष्ट्रवादी संगठन की स्थापना हुई है |देश व्यापी संगठन भारतीय किसान संघ अमरवाड़ा इकाई के द्वारा गांव गांव मे जाकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे किसानों को भारतीय किसान संघ जानकारी देते हुये किसानों को संगठन मे सदस्य के रूप मे शामिल किया जा रहा है ग्राम ढावा, सुखारी खुर्द, लखनवाड़ा, सेजा, देवरी, ढाड़ा एवं धासनवाड़ा मे 3 वर्ष के लिए किसानो को सदस्यता पर्ची दी गई। वही किसान भाइयों को संगठन से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गय। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष इंद्रकुमार सुर्यवंशी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सुर्यवंशी , तहसील मंत्री राजेश साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य पुनाराम वर्मा, ओमप्रकाश साहू, नीलेश जंघेला, विपिन वर्मा, एवं नेतेश वर्मा साहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित रहे।