-जय सक्सेना को सौंपी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस में प्रभारी, पर्यवेक्षक व ब्लॉक अध्यक्ष एवं उप ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नवनियुक्तियां की गई है।
नेताद्वय की सहमति के पश्चात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है साथ ही उनसे यह अपेक्षा की गई है कि उन्हें सौंपे गये दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ वहन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ की सहमति लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे द्वारा जिले में कांग्रेस के प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष एवं उप ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नवनियुक्तियां की गई है। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें अपने क्षेत्र में तत्काल कार्य संभालने हेतु निर्देशित भी किया गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार परासिया ब्लॉक प्रभारी अशोक तिवारी, पर्यवेक्षक सुभाष गुलबांके व अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नरेन्द्र विश्वकर्मा को सौंपी गई है।
उमरेठ ब्लॉक पर्यवेक्षक लखीचंद पवार व ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रमोद सूर्यवंशी मनोनीत किये गये हैं।
जामई ब्लॉक-शहर प्रभारी गोविंद राय, पर्यवेक्षक संजय अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप राय, नवेगांव ब्लॉक पर्यवेक्षक छोटू पाठक व अध्यक्ष सिम्मीलाल परतेती,
दमुआ ब्लॉक पर्यवेक्षक हरी वर्मा व अध्यक्ष विनोद निरापुरे,
तामिया ब्लॉक पर्यवेक्षक जमील खान, ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन साहू,
अमरवाड़ा ब्लॉक प्रभारी बैजूलाल वर्मा, पर्यवेक्षक आनंद राजपूत, अभिषेक वर्मा व इब्नेहसन रिजवी, अध्यक्ष चंपालाल कुर्चे मनोनीत किये गये हैं।
सिंगोड़ी उपब्लॉक अध्यक्ष आशीष जैन, छिन्दी उपब्लॉक पर्यवेक्षक योगेश चौरसिया, अध्यक्ष सुंदर पटेल,
हर्रई ब्लॉक प्रभारी दिलीप मांसाता, पर्यवेक्षक कमल राय, बाजीलाल कुमरे व अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, बटका उपब्लॉक व धनौरा उपब्लॉक पर्यवेक्षक शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, बटका उपब्लॉक अध्यक्ष कमलभान शाह व धनौरा उपब्लॉक अध्यक्ष सुनील नेमा,
पांढुर्ना ब्लॉक शहर प्रभारी गोविंद राय, पांढुर्ना ब्लॉक पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे व पांढुर्ना शहर पर्यवेक्षक नरेश साहू एवं पांढुर्ना ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कांबे, नांदनवाड़ी ब्लॉक प्रभारी चंद्रशेखर सांभारतोड़े, पर्यवेक्षक सुनील जुनुनकर व अध्यक्ष पद पर मूसनलाल उइके मनोनीत किये गये हैं।
चौरई ब्लॉक ब्लॉक शहर प्रभारी अजय मैद, पर्यवेक्षक दर्शन अरोरा, ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष रतिराम वर्मा, प्रशांत शर्मा व समन्वयक हरीशचंद्र पटेल, चांद उपब्लॉक पर्यवेक्षक राजीव तिवारी, अध्यक्ष पृथ्वीराज पटेल,
बिछुआ ब्लॉक शहर प्रभारी पूनाराम बाबिस्टाले, बिछुआ ब्लॉक पर्यवेक्षक राजू शुक्ला, बिछुआ शहर पर्यवेक्षक किशोर डोंगरे व ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पृथ्वीराज ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बसंत इवनाती व समन्वयक हरी पंद्रे नियुक्त किये गये हैं।
सौंसर ब्लॉक प्रभारी सुरेश झलके, सौंसर ब्लॉक पर्यवेक्षक प्रीतम पटेल व मोहगांव शहर पर्यवेक्षक योगेश खोडे एवं सौंसर ब्लॉक अध्यक्ष केशव बोड़े मनोनीत किये गये हैं।
मोहखेड़ ब्लॉक (सौंसर), मैनीखापा (मोहखेड़ पांढुर्ना) व सांवरी (मोहखेड़ पांढुर्ना) के प्रभारी नंदकिशोर सूर्यवंशी नियुक्त किये गये हैं। मोहखेड़ ब्लॉक (सौंसर) पर्यवेक्षक गुंजन शुक्ला, अध्यक्ष रघुवीर मोहने, मैनीखापा (मोहखेड़ पांढुर्ना) पर्यवेक्षक इंद्रपाल पटेल व अध्यक्ष सदाशिव धुर्वे, सांवरी (मोहखेड़ पांढुर्ना) पर्यवेक्षक इंद्रपाल पटेल व अध्यक्ष सतीश गिरारे मनोनीत किये गये हैं।
छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी सुनील जायसवाल, छिन्दवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक क्रमांक एक पर्यवेक्षक मनीष पांडेय, छिन्दवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक क्रमांक दो पर्यवेक्षक मनीष पांडेय, अध्यक्ष अजय पटेल, छिन्दवाड़ा ग्रामीण नगर निगम पर्यवेक्षक सचिन वानखेड़े, लोनिया करबल पर्यवेक्षक श्रीकांत जामठे, खजरी पर्यवेक्षक गिरीश साहू व कुकड़ा जगत के पर्यवेक्षक विजय सिंह गौतम मनोनीत किये गये हैं। छिन्दवाड़ा ग्रामीण अध्यक्ष दिगम्बर ठाकरे नियुक्त किये गये हैं।
छिन्दवाड़ा ब्लॉक शहर पर्यवेक्षक मो. अबरार व अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जय सक्सेना को सौंपी है।