Home MORE बंद होती खदानों को लेकर कर्मचारी संगठन लामबंद की चरणबद्ध आंदोलन की...

बंद होती खदानों को लेकर कर्मचारी संगठन लामबंद की चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

वे. को . लि. प्रबंधन द्वारा पेंच-कन्हान की महादेवपुरी, मोआरी, तानसी भूमिगत खदानें बंद करने एवं कन्हान क्षेत्र को समाप्त करने की साजिश के विरोध में औ. विवाद अधिनियम 1947 की धारा-22 के तहत् हड़ताल की सूचना ।

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, म.प्र. पेंच कन्हान विश्वकर्मा भवन परासिया कार्यालय में पेंच कन्हान क्षेत्र के मान्यता प्राप्त श्रम संगठन बी.एम. एस.. इण्टक, एच.एम.एस. एटक, सीटू के पदाधिकारियों की बैठक दिनांक 10/09/2023 को सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वे.को.लि. प्रबंधन के द्वारा श्रम संगठन से चर्चा किये बगैर पेंच क्षेत्र की महादेवपुरी एवं कन्हान क्षेत्र की मौआरी, तानसी माईन को वन एवं पर्यावरण की •अनापत्ति नहीं मिल पाने के कारण उक्त खदानों में कार्यरत मैनपावर को अन्य माईन में स्थानांतरण करने की तैयारी की जा यही है जिससे यह प्रतीत होता है कि कन्हाज क्षेत्र को समाप्त करने की भी प्रबंधन द्वारा साजिश की जा रही है। जिसका संयुक्त मोर्चा द्वारा विरोध करते हुये पेंच-कन्हान दोनों क्षेत्रों में निम्नानुसार आन्दोलनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है–

प्रथम चरण-जनजागरण दि.11/09/2023 से 14/09/2023 तक पेंच-कन्हान की विभिन् इकाईयों में गेटमीटिंग होगी।

द्वितीय चरण – दिनांक 14/09/2023 को मोटर साईकिल रैली के माध्यम से एस.डी.एम. जुनादेव,एस.डी.एम. परासिया एवं जिलाध्यक्ष (क्लेक्टर) छिंदवाड़ा को ज्ञापन

तृतीय चरण-| • दिनाँक 16/09/2023 को धरना प्रदर्शन एवं खाप-मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कन्हान क्षेत्र (प्रातः 10 बजे से दोप. 01 बजे तक

दिनाँक 16/09/2023 को धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय-पेंच क्षेत्र (प्रातः 10 बजे से दोप. 01 बजे तक )

चतुर्थ चरण – आम सभा दिनाँक 21/09/2023 को दोप. 02 बजे से स्वान पुराना बस स्टेण्ड जुन्नारदेव दिनाँक 24/09/2023 को दोप. 02 बजे से थाना के सामने पुराना नगरपालिका कार्यालय के सामने परासिया

  • पंचम चरण – दिनाँक 26/09/2023 का पेंच एवं कन्हान क्षेत्र की सभी माईनों में (अनिश्चित कालीन कोल परिवहन अवरुद्ध)

उक्त समस्याओं का समाधान के लिये पहल कर औद्योगिक शांति बनाये रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें