Home MORE 18वर्षों में किसी की चिंता नहीं की अब सब यादआ रहे हैं-कमलनाथ

18वर्षों में किसी की चिंता नहीं की अब सब यादआ रहे हैं-कमलनाथ

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर दागे कई  सवाल प्रदेश की जनता के सामने 22 हजार घोषणायें की हैं

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:– सम्पूर्ण प्रदेश में एक दौर चला था, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी जेब में नारियल लेकर चला करते थे, जहां गये वहीं तत्काल घोषणा की और नारियल फोड़ दियापिछले 18 वर्षों में इन्होंने प्रदेश की जनता के सामने 22 हजार घोषणायें की है यह जनता को तो याद है पर शिवराज जी भूल गये हैं और आज जब पूरे प्रदेश में इन्हें अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है तब इन्हें सब याद आने लगे हैंइन्हें अब बहना भी लाड़ली दिख रही है, कर्मचारियों की परेशानी और किसानों की समस्या यह सब याद आ रहा है। उक्त उदगार आज परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गौमुख में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने व्यक्त किये उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से परेशान है और मुख्यमंत्री केचल झूठी घोषणायें कर रहे हैं। हमारा मप्र आज देश में पिछड़ा प्रदेश बन गया है परन्तु बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों की समस्या, महंगाई व कुपोषण सहित अन्य मामलों में देश में नंबर वन है और भ्रष्टाचार में सबसे आगे हैं।

श्री कमलनाथ ने कहा कि हमारी 15 महीनों की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता की सुध ली, हम एक के बाद एक अपने वचन पूर कर रहे थे, किसानों का कर्जा माफ हुआ, एक हजार गौशालायें बनीं, पेंशन की राशि बढ़ी और भी बहुत कुछ होना था परन्तु सत्ता की भूखी भाजपा ने धनबल से सरकार गिरा दी। आज नौजवान परेशान है, किसान खस्ताहाल है, प्रदेश का भविष्य खतरे में है यह हमारे लिये सबसे बड़ी चुनौती है जिसका सभी को मिलकर सामना करना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुये कहा कि मैं जानता हूं कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बदले केवल अपना सम्मान और पहचान चाहता है और उसकी यह मंशा सरकार बनते ही पूरी होगी। हमारे संगठन की धुरी समन्वयक व क्षेत्रीय अध्यक्षों को एक बैच दिया जावेगा जो मंत्रालयों में गेट पास का काम करेगा। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि हम अधिक से अधिक लोगों को जोडें, क्यूंकि कांग्रेस का इतिहास और कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की है और इस अभियान में नई टीम ज्यादा कारगर सिद्ध होगी। अपने उदबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि मुझ पर पूरे प्रदेश का बोझ है परन्तु मैं परासिया विधानसभा का बोझ आपके कांधों पर डाल रहा हूं। आपकी लगन, आपकी मेहनत से विधानसभा में एक बार फिर परासिया का झंडा ऊंचा रहेगा।

आयोजित सभा को जिले के सांसद नकुलनाथ ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अब जबकि चुनाव नजदीक है हमारे विरोधी आपको बहलाने और बरगलाने की राजनीति करने आयेंगे। हमें गुमराह नहीं होना है। बल्कि उनकी एक-एक बात का मुंहतोड़ जवाब देना है श्री नकुलनाथ ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक वोटर तक कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाये और कांग्रेस की योजनायें बतायें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में श्री कमलनाथ जी पूरे प्रदेश में व्यस्त रहेंगे इसीलिये छिन्दवाड़ा जिले की कमान मैं स्वयं संभालूंगा और जब भी जहां भी उनकी आवश्यकता होगी वे वहां पहुंच जायेंगे। इस अवसर पर श्री नकुलनाथ ने उमरेठ की जनता एवं नाथ  परिवार के 42 वर्षों के संबंधों के लिये सभी का आभार माना। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सोहन बाल्मिक, कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, पर्यवेक्षक प्रमोद सूर्यवंशी व माखन यदुवंशी सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष, सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आदिवासी परिवार के घर विवाह समारोह में पहुंचे कमलनाथ  नकुलनाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ अपने व्यस्त्तम दौरे के बीच आज आदिवासी  परिवार के घर में आयोजित विवाह समारोह में सम्मिलित हुये। नेताद्वय मोहली माता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर पटेल के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुये। श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुये उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, छिंदी ब्लॉक पर्यवेक्षक कमल राय, जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें