Home CRIME बिछुआ में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹3 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर...

बिछुआ में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹3 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर धराया

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/बिछुआ। छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को कथित तौर पर ₹3,000 की रिश्वत लेते पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई फर्नीचर मार्ट संचालक मोखराम मालवीय, बिछुआ की शिकायत में की गई, जहां रिश्वत की राशि लेने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने उन्हें पकड़ा।फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।

मामले में रिश्वत मांगने के कारण और अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आई है।

त्रैमासिक जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले मांगी थी रकम। लकड़ी के कारोबार से जुड़े पंजीयन की जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले 3 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने वनपाल और प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई 13 अक्टूबर को छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ स्थित आरोपी के शासकीय आवास पर की गई।लोकायुक्त के अनुसार, बिछुआ निवासी मोखराम मालवीय के भाई लेखराम मालवीय के नाम पर इमारती लकड़ी के विनिर्माता एवं उपभोक्ता का पंजीयन है। फर्नीचर निर्माण के लिए अलग-अलग स्थानों से खरीदी जाने वाली लकड़ी की जानकारी हर तीन महीने में वन विभाग में जमा करनी होती है। आरोप है कि इस जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी ने 3 हजार रुपए की मांग की थी। रकम नहीं देने पर पंजीयन रद्द करने की धमकी देने का भी आरोप है।शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के शासकीय आवास पर जैसे ही कथित रिश्वत राशि दी, टीम ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) में कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई निरीक्षक जितेंद्र यादव के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल गजभिए और लोकायुक्त दल ने की। लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो इसकी शिकायत संगठन से करें।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें