सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। नवरात्र पर्व के अवसर पर बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 9 दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी।‘मां दुर्गा के 9 रूप, बेटियां बनेंगी खुद का कवच’ की प्रेरणादायक थीम पर आयोजित इस शिविर में सभी आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं भाग ले सकेंगी।
प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को कराटे की बुनियादी तकनीकों के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए आत्मविश्वास के साथ कदम उठा सकें।सुबह और शाम दो समय मिलेगा प्रशिक्षण
आयोजकों के अनुसार, शिविर में शामिल होने वाली बालिकाओं और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण के लिए दो समय निर्धारित किए गए हैं।- प्रारंभ तिथि: 11 अक्टूबर 2026- शिविर का स्थान: ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड, छिंदवाड़ा- सुबह का समय: 7:30 से 8:30 बजे तक- शाम का समय: 5:30 से 6:30 बजे तक- प्रशिक्षण शुल्क: पूर्णतः निःशुल्कबेटियों को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्यइस पहल का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें कराटे प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है।
नवरात्र के दौरान आयोजित यह शिविर महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।इच्छुक बालिकाएं और महिलाएं शिविर से संबंधित जानकारी एवं सहभागिता के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।संपर्क नंबर:- 9300894002- 7693057709
आयोजकों ने सभी आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।















