Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में प्रशासनिक बदलाव: SDM सुधीर कुमार जैन कार्यमुक्त, पुष्पेंद्र निगम को...

छिंदवाड़ा में प्रशासनिक बदलाव: SDM सुधीर कुमार जैन कार्यमुक्त, पुष्पेंद्र निगम को मिला अतिरिक्त प्रभार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, । मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के 21 सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने संयुक्त कलेक्टर सुधीर कुमार जैन को उनकी वर्तमान पदस्थापना से एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक कार्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिप्टी कलेक्टर पुष्पेंद्र निगम को आगामी आदेश तक उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदवाड़ा एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी छिंदवाड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि सुधीर कुमार जैन का 21 सितंबर को जारी तबादला आदेश निरस्त नहीं हुआ है, बल्कि उन्हें अब छिंदवाड़ा में उनकी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें