Home STATE मैजिक ऑटो में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर प्रशासन सख्त

मैजिक ऑटो में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर प्रशासन सख्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

BRC और BEO को स्कूलों की बैठक लेने के निर्देश, बच्चों के परिवहन की मांगी जाएगी जानकारी

सतपुड़ा एक्सप्रेस | विशेष रिपोर्ट — आलोक सूर्यवंशी

अमरवाड़ा। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। मैजिक ऑटो सहित अन्य वाहनों से स्कूली बच्चों के परिवहन की व्यवस्था की जानकारी जुटाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम हेमकरण धुर्वे, एसडीओपी कल्याणी बरकडे एवं थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने स्कूली बच्चों के परिवहन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

BRC और BEO को स्कूलों की बैठक के निर्देश

प्रशासन द्वारा बीआरसी और बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र के स्कूलों की बैठक लेकर बच्चों के आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की जाए। स्कूल प्रबंधन से यह जानकारी भी ली जाएगी कि कितने बच्चे ऑटो, मैजिक या अन्य वाहनों से स्कूल आते-जाते हैं और उनके परिवहन की व्यवस्था किस प्रकार की गई है।स्कूलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों के पालन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मैजिक ऑटो में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा स्कूली बच्चों के परिवहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, वाहन की फिटनेस अथवा आवश्यक दस्तावेजों में कमी जैसी अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य किसी वाहन चालक को परेशान करना नहीं, बल्कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

सतपुड़ा एक्सप्रेस :सिर्फ खबर और कुछ नहीं

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें