Home CITY NEWS फॉर्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 4 पटवारी निलंबित 116...

फॉर्मर रजिस्ट्री और स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 4 पटवारी निलंबित 116 परिवीक्षाधीन पटवारियों को मिला सेवा समाप्ति का नोटिस

K
WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्‍दवाड़ा/02 अक्टूबर 2026/फॉर्मर रजिस्ट्री, एग्रोस्टॉक बकेटिंग, ई-केवायसी, स्वामित्व योजना आदि के कार्यों में लापरवाही बरतने पर 4 पटवारियों को निलंबित किया गया है, जिसमें 3 परासिया अनुविभाग व 01 अमरवाड़ा अनुविभाग का पटवारी शामिल है।

इसके साथ ही जिले के 116 परिवीक्षाधीन पटवारियों को आदेशों की अवहेलना करने और कदाचार पर सेवा समाप्ति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनमें तहसील परासिया के 14, उमरेठ के 6, जुन्नारदेव के 26, चौरई के 15, चांद के 5, बिछुआ की 12, अमरवाड़ा के 14 और हर्रई के 24 पटवारी शामिल हैं। अनुविभाग जुन्नारदेव में दो लापरवाह पटवारियों की वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है। यह सभी कार्यवाहियां संबंधित अनुविभाग के एसडीएम द्वारा की गई है।

एसडीएम अमरवाड़ा द्वारा प.ह.नं.-05 अतरिया पटवारी श्री राजकुमार मिश्रा तथा एसडीएम परासिया द्वारा प.ह.नं.-36 तिधरा के पटवारी श्री मनमोहन डेहरिया, प.ह.नं.-46 ग्राम बरकुही के पटवारी श्री विनोद उइके तथा प.ह.नं.-09 ग्राम बुदलापठार के पटवारी श्री नीलेश कवरेती (परिवीक्षाधीन) को अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के नियमों का स्पष्ट उल्लघंन किये जाने पर संबंधित पटवारियों को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें