Home CITY NEWS कुपोषित पोते की दादी का हौंसला और जिला चिकित्सालय टीम की मेहनत...

कुपोषित पोते की दादी का हौंसला और जिला चिकित्सालय टीम की मेहनत रंग लाई

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। पोषण पुनर्वास केंद्र में विगत 27 जुलाई को तामिया के पास गंगवानी गाँव से एक बुजुर्ग अपने पोते को लेकर जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। एक साल का मासूम अपनी माँ को पहले ही खो चुका था। अनेक बीमारी के साथ अति कुपोषित अतुल को लेकर बिना पढ़ी लिखी 75 साल की दादी 14 दिन जिला चिकित्सालय एन आर सी छिंदवाड़ा केंद्र में रही और केंद्र के चिकित्सक ओर स्टाफ की मेहनत रंग लाई। मात्र एक महीने में बच्चा स्वस्थ्य हो गया।

कलेक्टर और सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में बच्चे का इलाज संभव हुआ।शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एल एन साहू ने बताया कि बच्चे को भर्ती के समय संक्रमण ओर विटामिन डी की विटामिन ए की कमी , खुन की कमी थी साथ वजन अत्यंत कम था। पोषण प्रशिक्षक अंकिता साहू ने बताया कि दादी के साथ आए एक साल के अतुल को बहुत सावधानी के साथ ध्यान देना पड़ा। एन आर सी के प्रोटोकॉल के हिसाब से हाई प्रोटीन , हाई कैलोरी डाइट दी गई।

मेडिकल समस्या के साथ साथ बच्चे का वजन बहुत कम था। जिसे नियमित रूप से आहार द्वारा पोषित किया गया। दादी को काउंसलिंग द्वारा आगे कैसे बच्चे को रखना है बताया गया। सबसे अच्छी बात है कि ग्रामीण परिवेश की बुजुर्ग दादी ने बिना मां के पुत्र को हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद भी ध्यान से रखा। इसका परिणाम यह हुआ कि 15 दिन बाद फालोअप में आए अतुल स्वस्थ्य है। उसका वजन लगातार बढ़ रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्र में सुविधाओं के लिये सतत् प्रयत्नशील सी एस डॉ कंचन दुबे ने इस उपलब्धि पर केंद्र के समस्त स्टॉफ को शुभकामनाएं दी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें