भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में सबको साधने की कोशिस, नितिन नवीन ने घोषित की नई टीम
सतपुड़ा एक्सप्रेस नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। घोषित सूची में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय, पूर्वोत्तर और प्रकोष्ठों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
राम माधव — दिल्ली
बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
डॉ. भारती प्रवीण पवार — महाराष्ट्र
मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
प्रो. एम. नागराजा — कर्नाटक
प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
डॉ. मधुचंद्र कर — पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री
बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेश, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तथा महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक, राजीव बब्बर को सह-संयोजक, विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक तथा ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को सह-संयोजक बनाया गया है।
मध्य प्रदेश को भी अहम प्रतिनिधित्व
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री और विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इससे प्रदेश का राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मजबूत हुआ है।
मोर्चों की भी नई जिम्मेदारियां
भाजपा ने राष्ट्रीय टीम के साथ विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम में अनुभव, ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव का समन्वय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को नई गति देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
नोट: भाजपा की राष्ट्रीय टीम की मुख्य पदाधिकारी सूची में 49वें क्रम तक के पदों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री/सह-महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय और अन्य संगठनात्मक जिम्मेदारियां शामिल हैं। मोर्चा, मीडिया और सोशल मीडिया की नियुक्तियां इसके अतिरिक्त घोषित की गई हैं।















