Home CITY NEWS विश्व हिंदू परिषद: छिंदवाड़ा में जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों...

विश्व हिंदू परिषद: छिंदवाड़ा में जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की महाकौशल प्रांत बैठक के उपरांत छिंदवाड़ा जिला बैठक का सफल आयोजन स्थानीय विभाग कार्यालय ‘माखन चोर मंदिर’ में किया गया।बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं संगठन की पारंपरिक आचार पद्धति के साथ जिला मंत्री द्वारा कराया गया।

तत्पश्चात, महाकौशल प्रांत से प्राप्त दिशानिर्देशों और आदेशों के अनुसार विहिप विभाग मंत्री ने आगामी 6 माह के कार्यक्रमों का वाचन किया।विगत कार्यों की समीक्षा एवं आगामी योजनाकार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करने के बाद, विभाग मंत्री द्वारा पिछले 6 महीनों में किए गए सांगठनिक एवं सामाजिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विभिन्न आयामों के जिला पदाधिकारियों और प्रखंड मंत्रियों से सीधे संवाद कर उनके क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। साथ ही, आगामी 6 माही कार्ययोजना को सुचारू रूप से धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत चर्चा और रणनीति तैयार की गई।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति इस महत्वपूर्ण जिला बैठक में संगठन के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:प्रांत नेतृत्व: प्रांत उपाध्यक्ष एवं प्रांत के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीजिला टोली: माननीय जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, सह मंत्री एवं जिला उपाध्यक्षबजरंग दल एवं आयाम: बजरंग दल विभाग संयोजक, जिला संयोजक, जिला सह-संयोजक एवं समस्त आयामों के प्रमुखप्रखंड स्तर: विभिन्न प्रखंडों की पूरी टोलीबैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और आगामी 6 माह के सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें