सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का आज दिनांक 09 अगस्त 2026 दिन रविवार को छिन्दवाड़ा आगमन होगा। आगमन उपरांत वे कांग्रेस के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे साथ ही शिविर में उपस्थित भी रहेंगे।पूर्व सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अगस्त 2026 दिन रविवार को माननीय नकुलनाथ जी का विशेष वायुयान से अपराहृ 05 बजे ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। तदोपरांत वे विश्व आदिवासी दिवस पर खजरी चौक पहुंचकर महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सांय 06 बजे माननीय नकुलनाथ जी का कमलकुंज शिकारपुर आगमन होगा।
आगमन उपरांत वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।दिनांक 10 अगस्त 2026 दिन सोमवार को पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार माननीय नकुलनाथ जी का प्रात: 10 बजे नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल लॉन प्रशिक्षण स्थल पर आगमन होगा। प्रात: 10.30 बजे प्रशिक्षण स्थल पर राष्ट्रीय गीत में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करेंगे।
प्रात: 11 बजे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होंगे। दोपहर 02 बजे माननीय नकुलनाथ जी का कमलकुंज शिकारपुर आगमन होगा। अपराहृ 04 बजे माननीय नकुलनाथ जी प्रशिक्षण में शामिल होंगे, तदोपरांत सांय 06 बजे कमलकुंज शिकारपुर आगमन होगा, यहां वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होंगे।दिनांक 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को माननीय नकुलनाथ जी प्रात: 9.30 बजे छिन्दवाड़ा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रात: 10 बजे भोपाल आगमन उपरांत वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की कमेटी पीएसी की बैठक में सम्मिलित होंगे। बैठक उपरांत माननीय नकुलनाथ जी भोपाल स्थित पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के आवास बी-9 सिविल लाइंस में प्रदेश भर से आए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तत्पश्चात दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।














