सतपुड़ा एक्सप्रेस जुन्नारदेव। ग्राम पंचायत दातला में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं कांग्रेस नेता ऋतिक चौहान के नेतृत्व में जनपद पंचायत जुन्नारदेव पहुंचीं। यहां उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रश्मि चौहान एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर गांव में व्याप्त पेयजल संकट से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंप कर ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरपंच इस समस्या का समाधान सिर्फ इसलिए नहीं कर रहे हैं कि उक्त मतदाताओं ने उन्हें पूर्व में हुए चुनाव के समय मतदान नहीं किया था.ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या के कारण लोगों को प्रतिदिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने का आग्रह किया।कांग्रेस नेता ऋतिक नाथ चौहान ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समय पर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर शीघ्र अमल करेगा। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस जिला महासचिव ऋतिक नाथ चौहान आवेश चिश्ती, समीम कुरेशी, शमीम कुरेशी, जबीना शाह, नीलिमा शाह, मीना वरखेड़े, सफीना शेख, मिनाज़ खान, पद्मा नागले, उमीदा बी, उमा, शाहिना शाह, सुनीता यादव, हसीना बी, ममता झरखेड़े, जाहिदानी, लीता पादित, सलमा, सकीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।














