सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम 2026 के शुभारंभ के अवसर पर छिंदवाड़ा में पधारे यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉक्टर मोहन यादव जी की उपस्थिति में स्थानीय एफ.डी.डी.आई.के सभागार में अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति एवं नवनियुक्त शिक्षको के सम्मान कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ जिला छिंदवाड़ा के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने,जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा,सचिव अरविंद भट्ट, कोषाध्यक्ष शंकर लाल ब्रम्हे, तहसील अध्यक्ष शेखर पांडे द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं शॉल श्रीफल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय का सम्मान किया गया, ज्ञातव्य हो कि छिंदवाड़ा जिले में 28 विभागों में 1281 लोक सेवकों की पदोन्नति हुई है तथा 08 प्राथमिक शिक्षक संगीत सहित 84 प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की नवीन नियुक्ति के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से आठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा मोमेंटो भी मुख्यमंत्री महोदय के हस्ते प्रदान किए गए।
वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति अधिकारी /कर्मचारियों ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ जिला छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न की विभिन्न मांगों के संबंध में मांग पत्र भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सौंपा गया।













