Home CITY NEWS यूनिफॉर्म सिविल कोड से बहु विवाह का उन्मूलन होगा : निशा

यूनिफॉर्म सिविल कोड से बहु विवाह का उन्मूलन होगा : निशा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

यूसीसी से सभी को बराबरी के अधिकार मिलेंगे -:शर्मा

पूरे देश में एक कानून लागू होना चाहिए-: सालोडे

सतपुड़ा एक्सप्रेस जुन्नारदेव –: पंडित रविशंकर शुक्ल स्कूल में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के सम्मान समारोह में अधिवक्ता तबस्सुम निशा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड से बहुविवाह का उन्मूलन होगा। न्याय व्यवस्था सरल होगी ।महिलाओं को पुरुष के बराबर अधिकार प्राप्त होंगे। जिससे समाज का सकारात्मक सुधार होगा। इसी क्रम में अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यूसीसी से सभी को बराबरी के अधिकार मिलेंगे। आगे उन्होंने बताया कि हमारे देश में न्याय व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहे हैं। जिसके तहत यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के प्रयास किया जा रहे हैं। यूसीसी से सभी को समान अधिकार एक सा कानून से न्याय मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने कहा की पूरे देश में एक कानून लागू होना चाहिए। जिससे पक्षकारों और वकीलों को भी सुविधा होगी। कार्यक्रम में अपील समिति सदस्य संजय जैन ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी मन की बात कार्यक्रमों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की बात कही है। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक अजहर खान ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे नपाउपाध्यक्ष सोनिया कुमरे सभापति संजय जैन,सभापति अमित यादव, भाजपा नेता देवेंद्र टांडेकर, सभापति नीता कुरोलिया,शरद कुरोलिया विजय पाल सहित सैकड़ों विद्यार्थी पंडित रविशंकर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें