सांसद ने दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री जेपी नडड्ा और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात के दौरान किया था निवेदन,सांसद के प्रयासें के बाद ही छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पी.जी. की 46 सीटें, एमबीबीएस की 50 सीटें एवं सीनियर रेसीडेंट की 24 सीटों की मिली थी स्वीकृति,सांसद ने वर्तमान में छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 70 नर्सिग ऑफिसरों की भी दिलाई थी स्वीकृति
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद ही अब मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में इस वर्ष 2026-27 में भी 150 विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश मिल सकेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली ने इसके आदेश जारी कर दिए है। सांसद के प्रयासों से ही मध्यप्रदेश में सबसे पहले छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश की एक्सटेंशन की अनुमति प्राप्त हुई है। अब शीघ्र ही विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होते ही छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में 150 विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश दिया जायेगा। 150 विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात करते हुए निवेदन किया था। इसी के बाद ही राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली ने एमबीबीएस में प्रवेश के आदेश जारी कर दिए है।
विदित हो कि देश के नए मेडिकल कॉलेजों में वहां उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं के अनुसार एमबीबीएस की वर्तमान सीटों में प्रतिवर्ष एक्सटेंशन किया जाता है। इसी के तहत छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं के अनुसार एमबीबीएस की वर्तमान उपलब्ध 150 सीटों में एक्सटेंशन किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई थी। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के द्वारा उक्त प्रक्रिया से सांसद बंटी विवेक साहू को अवगत कराते हुए 150 सीटों में एक्सटेंशन करवाने के लिए निवेदन किया गया था। इसके बाद सांसद श्री साहू ने दिल्ली और भोपाल में मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए 150 सीटों में एक्सटेंशन किए जाने का निवेदन किया गया था।
सांसद ने स्वीकृत कराई थी पी.जी. और एमबीबीएस की सीटेंउल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ही छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में पूर्व में पी.जी. की 46 सीटें, एमबीबीएस की 50 सीटें एवं सीनियर रेसीडेंट की 24 सीटों की स्वीकृति मिली थी। वर्तमान में सांसद श्री साहू के प्रयासों के बाद ही 70 नर्सिग ऑफिसरों की नियुक्ति भी हुई है। उक्त 70 नर्सिग ऑफिसर विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में नियुक्त होगी। संवदेनशील सांसद बंटी विवेक साहू स्वास्थ्य सुविधाओं पर निरंतर ध्यान देते हुए विभागीय समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उसके सुधार के निर्देश देने के साथ ही अपने सुझाव देकर अधिकारियों को उसमें अमल करने के निर्देश देते रहते है।
इसी का परिणाम है कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है।सांसद के प्रयासों से इस वर्ष के अंत तक मिलेगी सीम्स की सौगातविदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद ही छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के पास बन रहे सीम्स अस्पताल के लिए फंड की स्वीकृति प्राप्त हुई थी जिसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
हाल ही में कलेक्टेªट कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित हुई दिशा की बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने सीम्स के निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसे समय सीमा पर पूर्ण करने के आदेश अधिकारियों को दिए थे। इस दौरान अधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू को अवगत कराया था कि सिंतबर 2026 तक सीम्स अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। सांसद बंटी विवेक साहू के निर्देशों के बाद सीम्स अस्पताल का निर्माण कार्य समय सीमा पर पूर्ण होने पर इस साल के अंत तक जिलेवासियों को सीम्स अस्पताल की सौगात भी मिल सकेगी।













