*सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, राज्य शिक्षक जिला छिन्दवाड़ा द्वारा आज 10जुलाई 2026 को राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी को छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान कुंडालीकलां में TET संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से प्रभावित शिक्षकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।*ज्ञापन के माध्यम से माननीय सांसद महोदय से आग्रह किया गया कि वे लाखों प्रभावित शिक्षकों की भावनाओं एवं न्यायोचित मांगों को माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें तथा संसद में इस विषय को प्रमुखता से उठाएँ।
इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने संगठन को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु इस विषय को संसद के आगामी सत्र में प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा। यह आश्वासन समस्त शिक्षक साथियों के लिए आशा और विश्वास का संदेश है।*इस कार्यक्रम में किरण शर्मा, माताबदनन सिंह, वीरेंद्र शर्मा, गुलाबचंद सूर्यवंशी, सुरेश चौधरी, कमलेश बॉक्सर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।”एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे बढ़ते हैं, तब न्याय की राह और अधिक मजबूत होती है। आइए, भविष्य के प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागी बनकर शिक्षक समाज की आवाज़ को और बुलंद करें।













