थाना चांदामेटा पुलिस द्वारा सूने घर में हुई सोने – चांदी के जेवरों की चोरी का खुलासा
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।थाना चांदामेटा के अपराध क्र. 99/2026 धारा 331(4), 305(ए) BNS के मामले में चोरी गये सोने चांदी के जेवर तथा अज्ञात आरोपी की आधुनिक तकनीकी संसाधनों के तरीके से पतासाजी कर आरोपी मनोज उर्फ मेडी चौधरी निवासी हीरापुर थाना चोपना जिला बैतूल, पंकज साहू निवासी शोभापुर थाना सारणी जिला बैतूल, राजीव उर्फ बिट्टू वानखेडे निवासी बगडोना थाना सारणी जिला बैतूल, प्रथम उर्फ मुन्नू वर्मा निवासी चांदामेटा एवं जावेद बेग निवासी छिन्दवाडा को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ करने पर आरोपीगणों द्वारा प्रकरण के प्रार्थी रणजीत सिंह निवासी चांदामेटा के घर उसी के मोहल्ले में रहने वाले प्रथम उर्फ मुन्नु वर्मा द्वारा प्रार्थी के परिवार सहित केदारनाथ यात्रा पर जाने से मौके का फायदा उठाकर अपने सहयोगी गिरफ्तार शुदा आरोपियों के साथ चोरी करने का प्लान बनाकर सुने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार करने और मेमोरेंडम कथन अनुसार आरोपियों को विधिवत दिनांक 10.06.2026 को गिरफ्तार कर आरोपियों से मशरूका जप्ती कार्यवाही हेतु दिनांक 15.06.2026 तक का पुलिस रिमांड माननीय न्यायालय से प्राप्त कर आरोपियों से पृथक – पृथक मेमोरेण्डम कथन के अनुसार सोने – चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आरोपियों को दिनांक 15.06.2026 को माननीय न्यायालय ज्यु.रिमांड पर पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । प्रकरण का एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है जिससे सोने – चांदी के जेवर जप्त शेष है ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 1. प्रथम उर्फ मुन्नू पिता स्व. रमाशंकर वर्मा उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 04 नीची लाईन चांदामेटा थाना चांदामेटा जिला छिन्दवाड़ा । 2. पंकज पिता अशोक साहू उम्र 35 साल निवासी संजय गांधी वार्ड क्र. 33 शोभापुर कालोनी पाथाखेडा थाना सारणी जिला बैतूल । 3. राजीव उर्फ बिट्टू पिता राजू वानखेडे निवासी वार्ड क्रमांक 36 बगडोना थाना सारणी जिला बैतूल । 4. मनोज उर्फ मेडी पिता मनोहर चौधरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना चोपना जिला छिन्दवाड़ा । 5. जावेद बेग पिता अलीम बेग उम्र 41 साल निवासी ग्राम खैरी खुर्द थाना चौरई हाल त्रिलोकी नगर छिन्दवाडा विजय मालवीय का किराया मकान थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाड़ा
जप्ती – 1. सोने के जेवर कुल वजन 70 ग्राम कीमती 10 लाख रूपये एवं चांदी के जेवर कुल वजन 960 ग्राम कीमती 2.5 लाख रूपये जुमला कीमती 12,50,000/- रूपये । 2. घटना में प्रयुक्त – एक मोटर सायकिल क्रमांक – MP28ZJ4251 कीमती – 50 हजार रूपये ।
महत्वपूर्ण भूमिका – निरीक्षक खेलचन्द पटले थाना प्रभारी चांदामेटा एवं निरीक्षक सत्येन्द्र बघेल, उनि. देवेन्द्र मसखरे, सउनि. अमित यादव, सउनि. रामविलास तिवारी, प्रआर. 790 भदैय सिंह मरावी, प्रआर 232 सनिलाल भलावी, आर. 641 निर्मल सिंह रघुवंशी, आर. 866 सोनू साहू, आर. 183 रूपेश हिंगवे, आर. 762 दीपक ठाकुर, आर. 733 विपिन वासाडे, प्रआर. नितिन सिंह एवं आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।















