Home CITY NEWS मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के: बंटी विवेक...

मोदी सरकार के 12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के: बंटी विवेक साहू

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल, बंटी विवेक साहू ऐसे पहले सांसद है जिन्होंने अंतिम छोर में बसे गांवों में पहुंचकर चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया ,सांसद ने चौपाल में ग्रामीण पर्यटन विकास और रोजगार के अवसरों पर की चर्चा,पर्यटन ग्राम सावरवानी पहुंचें सांसद, बैलगाड़ी की सवारी भी की और होमस्टे में किया रात्रि विश्राम

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम टेकापार और मानेगांव में चौपाल लगाकर चौपाल में बडी संख्या में पहुंचे आदिवासी भाई-बहनोें एवं ग्रामीणों से चर्चा करते हुये उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्रामीणों को बताया कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास,विकास एवं जनकल्याण के रहे है। टेकापार, मानेगांव, सावरवानी सहित अन्य गांवों में यह पहला अवसर था जब किसी सांसद ने उनके गांवों में पहुंचकर चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुनते हुये उसका मौके पर ही निराकरण भी किया हो।सांसद ने मौके पर किया समस्याओं का निराकरणउल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष विकास के, विश्वास के एवं जनकल्याण को लेकर बुधवार को जुन्नारदेव विधानसभा के अंतिम छोर में बसे गांव टेकापार और मानेगांव में जहां चौपाल लगाई वही गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत आदिवासी भाई-बहनोें और ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनकर उसका मौके पर ही निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने बुधवार की सुबह ग्राम टेकापार में चौपाल लगाते हुए शासकीय योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा की और आदिवासी भाई-बहनोें और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुये उसका मौके पर ही निराकरण भी किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम मानेगांव में चौपाल लगाते हुए लाडली बहना, पीएम किसान योजना, पेंशन के हितग्राहियों एवं आमजनों के साथ चर्चा की। इस दौरान ग्रामीण ने सांसद बंटी विवेक साहू के समझ सड़क, बिजली, पानी और बच्चों की शिक्षा की समस्याओं को रखा, जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुये समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये है। सांसद ने मानेगांव में बनने वाले रंगमंच के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। सांसद ने वैश्विक संकट से निपटने का किया आव्हान और किया पौधारोपणसांसद बंटी विवेक साहू ने ग्राम चावलपानी में व्यवसायियों, आमजनों सहित सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए वैश्विक संकट से निपटने के उपायों पर अमल करने का आव्हान भी किया है। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने ग्रामीणों की समस्यायें भी सुनी और उसका निराकरण भी किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने गांव में चलाये जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील करते हुये चावलपानी स्कुल में गांव की महिलाओं के साथ में पौधारोपण भी किया।

सांसद ने ग्राम अन्होनी और ग्राम बंधीढाना में मंदिर में पूजन-अर्चन करने के साथ ही यह पर विकसित तीर्थस्थल का निरीक्षण किया। सांसद श्री साहू ने मंदिर में ग्रामीणों के साथ बैठकर भजन कीर्तन भी किया और मोदी सरकार की सफलता की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद बंटी विवेक साहू को बताया कि अन्होनी में मेले के दौरान उन्होंने काम किया था जिसकी मजदूरी उन्हे अभी तक प्राप्त नही हुई है, जिस पर सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मौके पर मौजूद सीईओ को ग्रामीणों को मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिये है।सांसद ने 16 ग्रामीण परिवारों को दिए 2-2 लाख का अनुदानमध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, इस गांव को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ सके। ग्राम विकास के लिए शासन की सभी योजनाओं का लाभ यहां के हितग्राहियों को मिले, इसके लिए प्राथमिकता से कार्य होगा। उक्त विचार सांसद बंटी विवेक साहू ने पर्यटन ग्राम टेकापार में लगी चौपाल में व्यक्त किए।

सावरवानी पहुंचनें पर ग्रामीणों ने उनका भावभीना स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह सांसद श्री साहू ने बैलगाड़ी से गांव का भ्रमण किया और ग्राम में चल रही पर्यटन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने होम स्टे योजना के अंतर्गत 16 ग्रामीण परिवारों को 2-2 लाख अनुदान राशि के चैक वितरित किए। बुधवार सुबह सांसद बंटी विवेक साहू ने पर्यटन ग्राम सावरवानी के होम-स्टे का भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों एवं होम-स्टे संचालकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर चर्चा की।

सांसद श्री साहू ने सावरवानी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के पर्यटन विकास की संभावनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र की आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उनके दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान सांसद श्री साहू ने होम स्टे में पर्वतारोही नेहा यदुवंशी और वैशाली खरे से मुलाकात करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने होम स्टे मे ही बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के साथ भोजन भी किया।

कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थितइस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भोसम, श्रीमती तुलसा परतेती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल, पवन बंजारा, सोनू पाटिल, शुभम साहू, मंडल महामंत्री लेखराम राय, सतीश मिश्रा, नितिन सराठे, रामजी पटेल, शिवनारायण पाराशर, ओम प्रकाश पटेल, राजू चौकसे, राजेश साहू, किरण पंद्रे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकदास चौहान, सुनील मर्सकोले, शरद साहू, जगदीश राय, प्रभुदयाल पाल, राकेश राय सहित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गांवों के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें