Home CITY NEWS छिंदवाड़ा: डोलाढाना गांव में जर्जर सड़क के साथ पेयजल संकट, ग्रामीणों ने...

छिंदवाड़ा: डोलाढाना गांव में जर्जर सड़क के साथ पेयजल संकट, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। तामिया छिंदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोलाढाना, वार्ड क्रमांक 08 एवं 01 के ग्रामीण इन दिनों सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सड़क निर्माण एवं नल-जल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है।

जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान,ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, पत्थर, कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।इससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

डोलाढाना में पेयजल का गंभीर संकट ग्रामीणों ने आवेदन में सड़क के साथ-साथ गांव में लंबे समय से बनी पानी की गंभीर समस्या को भी प्रमुखता से उठाया है। उनका कहना है कि पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से ग्राम डोलाढाना की नल-जल एवं पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

पहले भी अधिकारियों का ध्यान कराया, नहीं हुआ समाधान,ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पानी की समस्या को लेकर पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अभी तक दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि गांव की सड़क की वास्तविक स्थिति और पेयजल व्यवस्था का स्थल निरीक्षण कराया जाए तथा संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

सड़क निर्माण और नल-जल व्यवस्था सुधारने की मांग,ग्रामीणों ने वी.वी.जी. राम जी योजना के अंतर्गत सड़क के डामलीकरण एवं निर्माण की मांग की है। साथ ही गांव की नल-जल व्यवस्था को सुचारु कर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा, जिससे डोलाढाना गांव के लोगों को जर्जर सड़क और पेयजल संकट से राहत मिल सके।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें