Home AGRICULTURE छिंदवाड़ा: उर्वरकों के अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, नवेगांव...

छिंदवाड़ा: उर्वरकों के अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, नवेगांव थाने में FIR दर्ज

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, 6 जून। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम श्रीझोत में उर्वरकों के अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर कृषि विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने रात्रि करीब 2:30 बजे ग्राम श्रीझोत पहुंचकर जांच एवं कार्रवाई की।

जांच के दौरान उर्वरकों के अवैध भंडारण से संबंधित मामला सामने आने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में कृषि विभाग की ओर से अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया प्रमोद सिंह उट्टी, कृषि विस्तार अधिकारी जुन्नारदेव ईश्वरी प्रसाद पवार तथा पुलिस विभाग की ओर से एएसआई लखनलाल सरयाम एवं आरक्षक रामकिशोर धुर्वे मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय समिति प्रबंधक मनोज प्रजापति भी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे।कृषि विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आज नवेगांव थाना में उर्वरकों के अवैध भंडारण के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हितों को प्रभावित करने वाली कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अवैध भंडारण जैसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें