Home AGRICULTURE अब किसान पात्रता अनुसार उर्वरक की पूरी मात्रा एक साथ ले सकेंगे

अब किसान पात्रता अनुसार उर्वरक की पूरी मात्रा एक साथ ले सकेंगे

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई ई-विकास प्रणाली से किसानों को लाईन से निजात मिलेगी – प्रभारी मंत्री

जिले मे पर्याप्त मात्रा मे उर्वरक उपलब्ध है कृषक असुविधा से बचने हेतु शीघ्र उर्वरक उठाव करें किसान – उपसंचालक कृषि

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:आज दिनांक 07 मई 2026 को कलेक्‍टर सभाकक्ष छिंदवाडा में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह द्वारा ई-विकास प्रणाली के माध्‍यम से उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई, जिसमें जिले मे अभी तक 01 अप्रैल से आज दिनांक तक कुल 18674 किसानों द्वारा लगभग 6700 मैट्रिक उर्वरकों का उठाव ई विकास के माध्यम से किया गया हैं।

शासन के निर्देशानुसार म.प्र. के समस्त जिलो में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जा रहा है। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि ई-विकास प्रणाली के माध्‍यम से किसान ई-टोकन बुक करके अपनी स्‍वेच्‍छा के उर्वरक विक्रय केन्‍द्र का चयन करके उर्वरकों का उठाव कर सकेगे एवं लाईन लगने से निजात मिलेगी। शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 मई से पूरे प्रदेश मे किसानो को उनकी जमीन की पात्रता के अनुसार लगने वाली सभी उर्वरकों की समस्त मात्रा एक साथ एक बार मे ही ई-टोकन बुक करके प्राप्त कर सकेंगे।

उप संचालक कृषि छिंदवाडा श्री जितेन्‍द्र कुमार सिंह द्वारा ई-टोकन प्रणाली से उर्वरक वितरण एवं कृषि विकास प्‍लान की जानकारी बैठक मे दी गई

कृषक ई-विकास पोर्टल के माध्यम से स्वयं उर्वरक बुकिंग कर टोकन प्राप्त कर सकते है। कलेक्टर महोदय छिन्दवाडा द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों मार्कफेड के गोदाम प्रभारियों एम पी एग्रो के केन्द्र प्रभारियों एवं जिले के समस्त अधीकृत निजी विक्रेताओं सहित कॉमन सर्विस सेन्टर को इस कार्य हेतु निदेर्शित किया गया है। वर्तमान में जिले में 51061 मेट्रिक टन यूरिया, एन.पी.के. एवं डी.ए.पी. 24000 मेट्रिक टन, पोटाश 5000 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 19300 मेट्रिक टन इस प्रकार लगभग एक लाख मैट्रिक टन उर्वरको का भण्डारण उपलब्ध है। इस प्रकार जिले मे सभी उर्वरकों का पर्याप्‍त मात्रा में भंडारण हैं। किसान भाइयों से अपील की है कि किसान भाई ई-टोकन बुक करके उर्वरको का उठाव करे जिससे बाद मे होने वाली असुविधा से बच सकेगे। ई-टोकन बुक करने में कोई समस्‍या आने पर अपने क्षेत्र के कृषि विस्‍तार अधिकारी, समिति के सदस्‍यों के लिए समिति प्रबंधकों, मार्कफेड के गोदाम प्रभारियों एवं विकासखंड के वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें