Home CITY NEWS रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटने के बाद गाय के दूध से बना...

रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटने के बाद गाय के दूध से बना मट्ठा पी गई बारात, सभी को लग रहे इंजेक्शन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने गाय को काटा उसे के के दूध का मठा बारात ने पिया सभी को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं छिंदवाड़ा जिले के भैंसादंड क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, एक गाय को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन इस बात की जानकारी न होने के कारण उसी गाय के दूध से बना मठा गांव में एक बारात के दौरान लोगों को पिला दिया गया। बाद में गाय का स्वास्थ्य खराब होने के कारण पशु चिकित्सक को दिखाया गया तो उसने रेबीज होने की संभावना व्यक्त की जिसके कारण जिन लोगों ने उसे गाय के दूध का सेवन किया था उन्हें सूचना दी गई ।

घटना का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर बारात में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें तुरंत रेबीज से बचाव के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुत्ते के काटने से संक्रमित पशु के दूध के सेवन से सीधे रेबीज होने की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन किसी भी जोखिम से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेबीज का इंजेक्शन लगाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे लोगों ने यह भी शिकायत की है कि मट्ठा पीने के बाद उनकी तबीयत खराब हो रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का कहना है कि लोगों में ऐसे रेबीज के लक्षण दिखाई तो नहीं दिए हैं हो सकता है कि लोगों को यह जानकारी मिलने के बाद वहम हो रहा हो ।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि किसी पशु को कुत्ता काटे तो उसके दूध या उत्पादों का उपयोग करने से पहले सावधानी बरतें।इस घटना के बाद छिंदवाड़ा जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें