Home CITY NEWS सांसद के प्रयासों से अब मोआरी खदान खुलने से कोयलांचल में फिर...

सांसद के प्रयासों से अब मोआरी खदान खुलने से कोयलांचल में फिर लौटेगी रौनक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद की पहल पर अब जल्द शुरू होगी मोआरी कोयला खदान सांसद के प्रयासों से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से डब्ल्यूसीएल को मिली 255.177 हेक्टेयर वन भूमि

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा और पांढुरना में विकास की गति को रफ्तार देने के लिए सतत प्रयास कर रहे सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर अब एक नई उपलब्धि हासिल हुई है। सांसद के प्रयासों से केंद्रीय वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से डब्ल्यूसीएल को मोआरी कोयला खदान खोलने के लिए 255.177 हेक्टेयर वन भूमि मिल गई है। सांसद के प्रयासों से अब मोआरी कोयला खदान खुलते ही कोयलांचल क्षेत्र में फिर से रौनक लौट सकेगी। कोयलांचल क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या के निदान के लिए सांसद श्री साहू सतत् प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि अब मोआरी खदान जल्द शुरू होगी। इसके लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। दरअसल पिछले दिनों मंत्रालय के प्रमुख विभाग कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य व सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी एवं केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर नई खदानों को मंजूरी दिलाने का आग्रह किया था।

सांसद ने भोपाल प्रवास के दौरान भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नई खदानों को मंजूरी दिलाने के लिए मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि कोयलांचल क्षेत्र में लंबे समय से कोयला खदानें खोलने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा होती रही है। सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद बनने के बाद से ही कोयला खदानों को खोलने के लिए लगातार प्रयास किये गए। इसी का परिणाम है कि मोआरी खदान को खोलने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में छिंदवाड़ा और पांढुरना में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि छिंदवाड़ा में वर्षों से लंबित पड़े कई विकासोन्मुखी कार्य शुरू हो रहे है। छिंदवाड़ा में अन्य कई कार्यों को भी केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जल्द ही शुरू किया जायेगा।

मोआरी खदान को शुरू करने के लिए 255.177 हेक्टेयर वन भूमि स्वीकृति दिलाने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किसन रेड्डी एवं केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

सांसद ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा कोयलांचल की चमक लौटाएंगे सांसद विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नौ बार वे सांसद रहे, पत्नी सांसद रही, बेटा भी सांसद रहा। लेकिन कभी भी नई कोयला खदानों को खोलने के लिए प्रयास नही किये गये, इसके कार्यकाल में सिर्फ कोयला खदानें बंद हुई है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल 45 साल बनाम दो साल का है। छिंदवाडा की चमक कोयले से है। इसकी खोई चमक वे वापस लाकर देंगे। आगे भी कोयला खदानें खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे ज्यादा सीएम राईज स्कूल, उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए है।

सावनेर से छिंदवाडा और छिंदवाडा से सिवनी फोरलेन का काम भी चल्द ही शीघ्र होगा, जिसमें पहली बार ढाई हजार करोड के काम होंगे।बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार और लौटेगी रौनकविदित हो कि छिन्दवाड़ा की पहचान कोयलांचल के कारण होती है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कोयलांचल में निरंतर कोयला खदानें बंद होने से छिन्दवाड़ा अपनी पहचान खो रहा था। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से कोयला खदानें खुलने के कारण अब छिन्दवाड़ा की पहचान पुनः कायम रह सकेगी। खदान खुलने से जहा कोयलांचल का व्यवसाय पुनः जीवित हो सकेगा वही नए व्यवसाय भी प्रारंभ होंगे।

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से मोआरी कोयला खदान खुलने से जहां क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे वहीं कोयलांचल में एक बार फिर रौनक लौट सकेगी। पूर्व सांसदों के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सिर्फ कोयला खदाने बंद हुए है। कोयला खदानें बंद होने से कोयलांचल की रौनक चली गई थी। मोआरी कोयला खदान खुल जाने से ऊर्जा क्षेत्र को बल मिल सकेगा। विदित हो कि कोयलांचल क्षेत्र में लंबे समय से नई खदान खोलने की मांग उठ रही थी। सांसद बंटी विवेक साहू ने इसे अपनी प्राथमिकताओं में लेकर इसे पूरा कराया है। अब डब्ल्यूसीएल द्वारा मोआरी कोयला खदान को खोलने के लिए आगे की कार्यवाही की जाएगी।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें