Home CITY NEWS छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PHED का बाबू ₹14,000 रिश्वत लेते...

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PHED का बाबू ₹14,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।छिंदवाड़ा में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) के एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, संदेश गजभिए ने ने एक बिल पास करने के एवज में ₹14,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता सौरव मिश्रा से यह राशि मांगी गई थी, जिसकी सूचना लोकायुक्त को दी गई।

लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर खजरी रोड क्षेत्र में phe ऑफिस पास एक चाय की दुकान पर आरोपी क्लर्क दर्पण मिश्रा को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जा रहा है कि इस मामले में संदेश गजभिए का नाम भी सामने आया है, जिसने कथित रूप से रिश्वत की मांग में भूमिका निभाई। फिलहाल लोकायुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की भी भूमिका खंगाली जा रही है।इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें