Home CITY NEWS क्लैरिस हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान: एंडोस्कोपी से पेट से निकाली कील

क्लैरिस हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान: एंडोस्कोपी से पेट से निकाली कील

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस।छिंदवाड़ा स्थित क्लैरिस हॉस्पिटल में एक जटिल और चुनौतीपूर्ण मेडिकल केस का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जिसने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।यह मामला उमरेठ निवासी 8 वर्षीय दर्शील सोनी का है, जिसने गलती से लोहे की नुकीली कील निगल ली थी।

परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मनन गोगिया ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच की।जांच में पता चला कि कील बच्चे के पेट में खतरनाक स्थिति में फंसी हुई थी, जिससे आंतरिक चोट का गंभीर खतरा बना हुआ था।

ऐसे मामलों में सामान्यतः ओपन सर्जरी की आवश्यकता होती है, लेकिन यहां आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया।डॉक्टर ने दूरबीन पद्धति (एंडोस्कोपी) का उपयोग करते हुए बेहद सावधानी और कुशलता के साथ कील को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। यह प्रक्रिया अत्यंत जटिल थी, क्योंकि थोड़ी सी भी चूक से गंभीर नुकसान हो सकता था।।

सफल प्रक्रिया के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।यह उपलब्धि अस्पताल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और चिकित्सकों की विशेषज्ञता का प्रमाण है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें