संत समागम में आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु
सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ। नगर के माता मां चौक स्थित गणेश मठ में श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के द्वारा 13 अप्रैल को भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा। गणेश मठ बिछुआ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डाॅ वैभव अलोणी ने बताया की 13 अप्रैल को शाम 7 बजे से संत समागम आयोजित होंगा। जिसमें नर्मदा उपासक निराहारी संत अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु महाराज का आगमन होंगा। संत समागम में संत दादा गुरु धर्म प्रेमियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे। साथ ही कार्यक्रम में अन्य साधु संत भी शामिल होंगे। बता दें कि प्रकृति के उपासक संत श्री दादा गुरु पिछले 5 वर्षों से केवल मां नर्मदा के पवित्र जल का सेवन कर रहें हैं। साथ ही वें मां नर्मदा के संरक्षण के लिए अब तक 4 बार परिक्रमा कर चुके हैं। मंदिर समिति के द्वारा धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की गई है। तो वहीं रात्रि में 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या में गायक ऋतिक नामदेव के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।















