–किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया
-रैली एवं प्रदर्शन कर 15 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन
सौंपा सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:- किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिये जिला कांग्रेस, जिला किसान कांग्रेस, कांग्रेस के विभिन्न अनुशांसिगक संगठनों, प्रकोष्ठ और विभाग, शहर कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, उप ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, पार्षद दल, एन.एस.यू.आई., आदिवासी प्रकोष्ठ सहित अन्य संगठनों के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर किसानों की आवाज बुलंद करने, गगन भेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया गया।
गेहॅू की खरीदी तत्काल प्रारंभ करवाने, किसानों के कृषि ऋण जमा करने की अवधि 15 मई तय करने, समर्थन मूल्य खरीदी का कानून बनाने और मंडियो में समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी न हो, गेहॅू 4 हजार रूपये और मक्का 3 हजार रूपये प्रति क्विंटल खरीदे जाने, किसान के खेतों में आगजनी की घटनाओं में फसल बीमा रिस्क कवर करने, किसानों से सोसायटियों में नगद में खाद देने पर जो प्रतिबंध लगा है उसे हटवाने ताकि किसानों को सोसायटी से नगद में खाद मिले, ई टोकन व्यवस्था समाप्त करने, खाद बीज की कीमतों में वृद्धि वापस लेने, बेमौसम वर्षा और ओला वृष्टि से फसल नुकसानी का आंकलन कर किसानों को तत्काल मुआवजा देने, नरवाही जलाने पर लगाये गये प्रतिबंध को शिथिल करने और किसानों पर बनाये जा रहे आपराधिक प्रकरण एवं जुर्माना पर रोक लगाने, जिले की प्रमुख कृषि उपज मंडी कुसमेली में अव्यवस्थाओं में सुधार करने, वन्य प्राणियों के हमलो में प्रभावित किसान परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा देने, गेंहॅू खरीदी उपार्जन केन्द्र 35-40 कि.मी. दूरी पर बनाये गये हैं उनमें सुधार करने, किसानों के कम पंजीयन में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने, भू अभिलेख दुरूस्ती में सजगता बरतने, किसानों को डीजल और गैस की आपूर्ति करवाने और सबसे प्रमुख किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने के मुद्दे उठाए।
आयोजित प्रदर्शन व ज्ञापन में गंगा प्रसाद तिवारी, सोनू मागो, धीरेन्द्र शाह इवनाती, सुरेश कपाले, शैलेन्द्र चैधरी, गोलू पटेल, पप्पू यादव, मनीष पाण्डे, सरला सिसोदिया, अपेक्षा सूर्यवंशी, रानू डेहरिया, नवीन मरकाम, जीवन सिंह रघुवंशी, अजय पटेल, गुंजन शुक्ला, नितिन उपाध्याय, हंसा दाढे, दीपा यादव, संतोष रघुवंशी, दिगंबर ठाकरे, दीनदयाल यदुवंशी, सचिन वानखेड़े, शैलेन्द्र सेंगर, कुलदीप पटेल, रिन्कू नैयर, तरूण कराड़े, कृष्णा ताठे, टिन्कू राय, अर्जुन वानखड़े, शैलेन्द्र पाटनकर, रितेश लाड़े, सुशील सक्सेना, कल्याण पटेल, देवकरण पटेल, बबला पटेल, भैयाजी शिवारे, राहुल दुबे, अर्पित तिवारी, राजेश चैधरी, गोविन्द पटेल, सुधीर चैधरी, शिवकुमार सिरसाम, दशरथ उइके, आरिफ ठाकुर, उमेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, किसान कांग्रेस और कृषकगणों की उपस्थिति में 15 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के विरूद्ध महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं राज्यपाल महोदय को सौंपकर चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो किसान हित में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।















