सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल।प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

इस फेरबदल में भोपाल के कलेक्टर रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।इसके अलावा प्रतिभा पाल को सागर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए:सागरधाररीवाभोपालनर्मदापुरमसिवनीशिवपुरीउमरियाश्योपुरमैहरदमोहमंडलाझाबुआबैतूलयह प्रशासनिक फेरबदल शासन स्तर पर कार्यक्षमता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
















