Home CITY NEWS छिंदवाड़ा: चौरा डोंगरी और कुर्सी डोबरा में पेयजल व सड़क समस्या, ग्रामीणों...

छिंदवाड़ा: चौरा डोंगरी और कुर्सी डोबरा में पेयजल व सड़क समस्या, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की तत्काल कार्रवाई की मांग

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा, 31 मार्च 2026।जिले की तामिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरा डोंगरी के ग्राम चौरा डोंगरी का ढाना कुर्सी डोबरा में पेयजल संकट और सड़क सुविधा के अभाव से ग्रामीणों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

3-4 किलोमीटर दूर से ला रहे पानी ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। लोगों को रोजाना 3 से 4 किलोमीटर दूर नाला और झिरिया से पानी लाना पड़ रहा है। इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे दिनभर पानी के लिए भटकना पड़ता है और मजदूरी भी प्रभावित हो रही है।

पंचायत सचिव पर लापरवाही के आरोप ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाया है कि वे न तो नियमित रूप से पंचायत आते हैं और न ही गांव की समस्याओं पर ध्यान देते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद पेयजल व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नलकूप खुदाई की मांग तेज ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों में कम से कम एक-एक नलकूप की तत्काल आवश्यकता है, जिससे पेयजल संकट से राहत मिल सके। इसके अलावा मवेशियों के लिए भी पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।

सड़क नहीं, बरसात में हालात और बदतर गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। गर्मी में धूल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, वहीं बारिश में रास्ता दलदल में बदल जाता है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है और सरकारी अधिकारी भी गांव आने से बचते हैं।

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि—चौरा डोंगरी और कुर्सी डोबरा में नलकूप उत्खनन की अनुमति दी जाए पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए दोनों गांवों को जोड़ने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें