सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर सांसद ने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किजारापु राममोहन नायडू और भोपाल में की थी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकातछिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट बनाने के प्रयास रंग लाये है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट बनने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री में छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के अन्य 3 जिलों में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा कर दी है। छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट बनाने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे, पिछले दिनों लोकसभा सत्र के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किजारापु राममोहन नायडू और भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मध्यप्रदेश विमानन नीति-2025 से यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से रायपुर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राममोहन नायडू भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विमानन नीति लागू कर हवाई सेवाओं के विस्तार का कार्य व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में छिंदवाड़ा सहित 4 नए एयरपोर्ट बनाए जायेंगे। इन्हें एयरस्ट्रीप रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत विकसित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में 8 एयरपोर्ट हैं। शीघ्र ही उज्जैन और शिवपुरी का एयरपोर्ट प्रारंभ होने पर संख्या 10 हो जाएगी। प्रदेश में कुल 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड हैं। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा, शहडोल, नीमच और मंडला में भी एयरपोर्ट बनेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकते हैं। उनके इस मंत्र को साकार करने के लिए प्रदेश में जहां पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की गई वहीं धार्मिक पर्यटन हेली सेवा भी प्रारंभ की गई हैं।सांसद ने की थी केंद्रीय मंत्री किंजारापू राममोहन नायडू से मुलाकातसांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू से मुलाकात करते हुये छिंदवाड़ा में एयरपोर्ट की स्थापना किए जाने का मांग पत्र सौंपा था। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया था कि छिन्दवाड़ा-पान्दुर्ना संसदीय क्षेत्र के छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय में एयरस्ट्रिप है। जिसमें केवल 7 सीटर एयरक्राफ्ट एवं हेलीकाप्टर ही लैंड कर सकते हैं। हवाई पट्टी की लंबाई 1486 मीटर एवं 30 मीटर चौड़ाई है। विगत दिनों सर्वे एजेन्सी द्वारा बनाई गई फिजीबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार हवाई पट्टी का विस्तार किया जाना उपयुक्त नहीं है। इसलिये नवीन स्थल पर एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू को बताया था कि जिला प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट के लिए नवीन स्थल को चिन्हांकित किया गया है। सर्वे एजेन्सी द्वारा ग्राम तिकाड़ी, तिवरा कामथ एवं खूनाझिर कलां में एयरपोर्ट के लिये फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है। जिला छिन्दवाड़ा में एयरपोर्ट की विस्तृत रिपोर्ट एवं डी.पी.आर. तैयार करने का नवीन कार्य प्रस्तावित है। सांसद श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री नायडू को अवगत कराया था कि छिन्दवाडा, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर का नजदीकी एयरपोर्ट नागपुर है, जिसके लिये करीब ढाई घंटे की सडक यात्रा करनी पड़ती है। एयरपोर्ट के निर्मित होने से छिन्दवाड़ा एवं पान्ढुर्ना के अतिरिक्त सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर जिले के उद्योगपतियों, छात्रों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करने वालों, बीमारों को उच्च उपचार के लिये आने जाने में तथा व्यापारियों को अपने व्यापार के लिये प्रवास में सुविधा होगी। सांसद ने छिन्दवाडा जिले में एयरपोर्ट की स्थापना एवं व्यावसायिक उडानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की थी।मध्यप्रदेश में हो रहा अच्छा कार्यकेंद्रीय नागर विमानन मंत्री किजारापु राममोहन नायडू ने नई विमान सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में नई दिल्ली से वर्चुअली शामिल होते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में विमानन क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने के लिए अच्छा कार्य हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी। केंद्रीय मंत्री किजारापु राममोहन नायडू ने बताया कि “वन रूट वन फेयर“ के लिए एलाइंस एयर के साथ अनुबंध किया गया है। यह इस तरह का देश में प्रथम अनुबंध है। उन्होंने मध्यप्रदेश में नए विमानतल और नई हवाई पट्टियों के विकास के कार्य निरंतर होते रहने की आशा जताई।















